Taarak Mehta के मेकर्स के खिलाफ केस जीते Shailesh Lodha, अब देने पड़ेंगे 1 करोड़, जानें – पूरा मामला..

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 15 सालों से दर्शकों की पहली पसंद बने रहने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah अब आए दिन सुर्खियों में रहता हैं।  पहले शो दया बेन की वापसी को लेकर मीडिया हेडलाइन्स का हिस्सा बना रहता था, तो वहीं अब दूसरे कलाकारों का शो को छोड़ना और शो के निर्माता असित मोदी पर लगातार आरोपों में घिरे रहना भी एक वजह हैं की लोग अब शो की बाते टीवी से ज्यादा मीडिया पर होने लगी हैं।

इसी कड़ी में खबर हैं की बीते दिनों शो में तारक मेहता का रोल निभा रहे शैलेश लोढ़ा और निर्माता असित मोदी के बीच की नौकझोक भी सबके सामने आई थी। जिसके बाद शैलेश लोढ़ा ने शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से बाहर होने का फैसला लिया।

जिसके बाद अब शैलेश ने शो के मेकर्स पर कई आरोप लगाए थे। बात कोर्ट तक जा पहुंची थी। आपको बता दे की शैलेश लोढ़ा ने मेकर्स पर आरोप लगाया था की उन्हे शो से उनका बकाया धन नहीं दिया जा रहा है। जिस पर आज शैलेश लोढ़ा को बड़ी जीत मिली हैं।

असल ने कोर्ट ने आज शैलेश के हक में फैसला सुनाते हुए कहा की मेकर्स को शैलेश का 1 करोड़ से ज्यादा की बकाया राशि चुकानी होगी। कोर्ट ने कहा हैं की शो के निर्माता असित मोदी शैलेश की बकाया राशि 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपये को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए उन्हे लौटाएंगे। इस जीत के बाद शैलेश ने मीडिया से भी बात की शैलेश ने बताया की वे बेहद खुश हैं.

कोर्ट के फैसले से। शैलेश ने ये भी कहा की उनके लिए ये जंग पैसों की नहीं बल्कि उनके आत्मसम्मान और न्याय की थी। आपको बता दे की शैलेश लोढ़ा ने पिछले साल अप्रैल में शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से एक्जिट लिया था, जिसके बाद से ही उनकी और असित के बीच ये कानूनी लड़ाई चल रही थी। जिस पर आज उन्हे जीत मिली हैं।