बिग बॉस ओटीटी 2 Bigg Boss OTT 2 के सदस्यों में जिस सदस्य ने अपने नटखट और मस्ती भरे अंदाज से अब तक दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खिच कर रखा है, वो कोई और नहीं बल्कि बिहार की मनीषा रानी हैं। मनीषा घर में एल्विश के साथ अक्सर फ़्लर्ट करते हुए दिखाई देती हैं।
जिसके लिए उन्हे एल्विश के पापा ने भी समझाया था। लेकिन अब मनीषा एल्विश को पूरी तरह से अपना बनाने के पीछे पड़ गई है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया हैं जिसमे मनीषा एल्विश को किस करने जाती हैं। लेकिन एल्विश बड़ी मुश्किल से खुदकों बचा पाते हैं।
अब आपको ये तो पता ही है की बिग बॉस ओटीटी 2 Bigg Boss OTT 2 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला हैं। ऐसे मनीषा घरवालों कके सामने मजाक करते हुए कहती हैं की घर जाने से पहले एल्विश मैं तुम्हें किस जरूर करूंगी। इतना कह कर मनीषा आगे जाती हैं, तभी पूजा भट्ट कहती हैं की आज ही कर लो।
इसके बाद मनीषा पूंछती हैं की आपकी पर्मिशन हैं मुझे, जिस पर पूजा भट्ट कहती हैं की हां मेरी पर्मिशन हैं आपको। बस फिर क्या मनीषा तुरंत एल्विश की ओर भागती हैं किस करने, लेकिन एल्विश कपड़े से अपना मुंह छुपा लेते हैं। इसके बाद जब पूजा मनीषा से पूंछती है की हुआ क्या? तो मनीषा कहती हैं नहीं मुंह छुपा के रखा है।
ये सब देख अविनाश जोर जोर से हंसने लगते हैं। आपको बता दे की इसी तरह मनीषा पहले भी एल्विश से फ़्लर्ट कर चुकी है। जिसे एल्विश मजाक के तौर पर लेकर छोड़ देते हैं। आपको बता दे की इस समय बिग बॉस के घर में अभिषेक घर के आखिरी कैप्टेन बन गए हैं। और इसी के साथ वे सीजन के फिनाले वीक में जाने वाले पहले सदस्य भी हैं। अगले हफ्ते शो Bigg Boss OTT 2 का फिनाले होने वाला हैं। अब देखना ये होगा की शो का विनर कौन बनता हैं।