बचपन में ऐसे दिखते थे अम्बानी परिवार के सारे बच्चे – छोटे वाले को पहचान पाना बहुत मुश्किल – देखें अनदेखी तस्वीरें

डेस्क : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह देश ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे मशहूर और अमीर उद्योगपति बन चुके हैं। अपने मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने बिजनेस कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।

अंबानी परिवार की लोकप्रियता आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। यह सभी को पता है कि मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे हैं आकाश और अनंत अंबानी और एक बेटी ईशा अंबानी हैं। आज हम आपको अंबानी परिवार के सदस्यों की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिनमें शायद उन्हें पहचानना भी मुश्किल होगा।

सबसे पहली तस्वीर में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ नज़र आ रहे हैं। जिनमें उन्हें नन्हे बच्चों को गोद में लिए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि यह बच्चा और कोई नहीं, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी हैं जो असल में जुड़वा भाई – बहन हैं। दोनो दिखने में भी काफ़ी हद तक एक जैसे हैं।दूसरी तस्वीर में मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिनमें उनके साथ एक प्यारी सी बच्ची भी खड़ी हुई दिख रही है। यह और कोई नहीं ईशा अंबानी है। देश के प्रतिष्ठित उद्योग परिवारों में शामिल अंबानी का परिवार का यह परफेक्ट फैमिली फोटो है। जिसमें परिवार के सभी सदस्य नज़र आ रहे हैं।

आज भले ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बहुत बड़े और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हो, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा बहुत अच्छा रहना और विनम्र संस्कार ही दिए है। अपने बच्चो को उन्होंने तमाम रीति रिवाज और जीवन के मूल्यों को अच्छी तरह से समझाया है। इतनी दौलत और शोहरत होने के बाद भी अंबानी परिवार का सदस्य बहुत ही सिंपल तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। परिवार के लोग काफ़ी डाउन टू अर्थ है।

साल 1985 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। के बाद 23 अक्टूबर 1991 को मुकेश और नीता अंबानी के दो जुड़वा बच्चे हुए आकाश और ईशा अंबानी। इसके बाद 1995 में नीता ने दूसरी बार एक बेटे को जन्म दिया जिनका नाम है अनंत अंबानी। बता दें कि मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे अपनी लाइफ में सेट हो चुके हैं। जहां एक तरफ मुकेश अंबानी के दोनो बेटे बिसनेस की राह पर आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, बेटी ईशा अंबानी भी मैनेजमेंट फील्ड में काफ़ी सफल हैं।