Saturday, July 27, 2024
Entertainment

35 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं Sanjay Dutt की बेटी, शादी से पहले मां बनने का किया खुलासा…

Sanjay Dutt’s Daughter Trishala Dutt : संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने तीन शादियां की है। मान्यता दत्त (Manyata Dutt) उनकी तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से पहले संजय दत्त ने रिचा शर्मा और रिया पिल्लई के संग शादी रचाई। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से उनकी एक बेटी है जिसका नाम त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) है। त्रिशला 35 साल की है। वह अपने नाना नानी के साथ यूएस में रहती हैं।

35 साल के होने के बाद भी त्रिशाला ने शादी नहीं की है। लेकिन त्रिशाला ने मां बनना चाहती हैं। जी हां, हाल ही में त्रिशाला (Trishala) ने अपने सोशल मीडिया फैंस के लिए आस्क मि एनीथिंग सेशन रहा। यहां पर त्रिशाला से कई सारे सवाल पूछे गए। त्रिशाला भी हर सवाल का जवाब देती नजर आईं। इसी बीच उनके एक फैन ने उनसे प्रेगनेंसी को लेकर सवाल किया।

फैंस ने किया त्रिशाला से बच्चे को लेकर सवाल

फैंस ने सवाल पूछते हुए लिखा कि, क्या कभी आप बच्चा करना चाहती हैं? इसको लेकर आपके क्या प्लांस हैं? क्या अपने दिमाग में कोई नाम है? इस सवाल का जवाब देते हुए त्रिशाला ने एक बेहद क्यूट तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, बच्चों को लेकर मेरा प्लान है।

मैं बच्चा चाहती हूं। एक दिन मैं मां बनना चाहूंगी, यदि भगवान ने मेरे लिए यह सब प्लान किया होगा तो। और हां मैंने उनके लिए नाम भी सोचे हैं। त्रिशाला के इस पोस्ट से आप समझ ही गए होंगे कि वह एक समय आने पर मां जरूर बनना चाहेगी। अब इस बात का इंतजार है कि वह ये गुडन्यूज़ अपने फैंस को कब देती हैं।

काफी खूबसूरत है त्रिशाला

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बड़ी बेटी त्रिशाला 35 साल की हैं। त्रिशाला की खूबसूरती देख आपको लगेगा कि वह कोई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। हालांकि इतनी खूबसूरत होने के बाद भी त्रिशाला एक्टिंग फील्ड में नहीं आईं। त्रिशाला एक मनोचिकित्सक हैं। वह न्यूयॉर्क में रहती हैं। संजय दत्त अक्सर अपनी बेटी से मिलने वहां जाया करते हैं। त्रिशला का संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता और उनके बच्चों के साथ भी अच्छा रिलेशन है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।