Ranveer Singh की खुल गई पोल! दीपिका से पहले अनुष्का के लिए भी कही थी सेम बात..

(Coffe with karan) कॉफी विद करण का सीज़न 8 36 अक्टूबर से शुरू हो गया है। शो के पहले गेस्ट बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दस्तक दी है। अब शो करण का है तो, सवाल तीखे और चटपटे होना तो लाजमी है।

शो के दौरान करण ने कंट्रोवर्शियल सवालों के साथ शुरुआत की, इस दौरान रणवीर और दीपिका ने अपने प्यार की शुरूआत के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा की उनकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी?

अब इस शो से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रॉल करते हुए कह रहे है की, शो देखकर रणवीर सिंह और उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की याद आ गई। लोगो ने रणवीर को ट्रॉल करते हुए कहा की रणवीर ने यही लाइन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड (Anushka Sharma) अनुष्का शर्मा के लिए भी कही थीं, जो दीपिका के लिए कह रहे है।

अनुष्का की तारीफ के कसीदे पढ़े रणवीर ने

रणवीर ने शो में बताया की मैने ’रब ने बना दी जोड़ी’ देखने के बाद अनुष्का शर्मा से काफी ज्यादा आकर्षित हो गया। उन्होंने इसे विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा की मैने उनकी फिल्म देखने के बाद उन्हें डिनर के लिए इनवाइट किया। होटल पहुंचा और जब दरवान ने दरवाज़ा खोला तो सामने अनुष्का शर्मा खड़ी थीं। उसे देखते ही मैं शांत हो गया था।

इसी अंदाज में की दिपिका की तारीफ़

अब हाल के चैट शो में भी रणवीर सिंह ने वही मिलती जुलती लाइन दीपिका के लिए भी कही। दरअसल रणवीर ने कहा की उस दौरान दीपिका की ’Cocktail’ रीलीज हुई थी। दीपिका के काम ने मुझे काफी प्रभावित किया। इस के बाद एक दिन हम लोग ’संजय लीला भंसाली’ के घर डिनर पर गए थे। जहां दीपिका सामने से एंट्री कर रही थी, समुद्र का किनारा होने के कारण हवा तेज चल रही थी। दीपिका पादुकोण सफेद चिकनकारी कुर्ते में बेहद सादगी की मूरत लग रही थी।

मजेदार कमेंट्स के आए बौछार

फैन दोनो ही एपिसोड के क्लिप को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है, जिस पर लोगो के तरह तरह के कॉमेंट देखने को मिले है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा की, ’इंटरनेट के इस दौर में कुछ मिस नहीं होता’, अनुष्का, दीपिका और हवा भी,। वही एक अन्य यूजर ने इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा का सहारा लिया, उसने लिखा की –हमेशा एक ही कहानी होती है, ’वैसे इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर कपूर के साथ दिखी थी।