आदिल के आरोपों पर Rakhi Sawant ने दिया करारा जवाब, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

आदिल खान के आरोपों के बाद अब राखी सावंत Rakhi Sawant ने भी पलटवार किया हैं। आदिल के बाद अब राखी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। जिसमे राखी ने आदिल पर आरोपों की झड़ी लगाई हैं। राखी ने दावा किया है की आदिल ने उन्हे जान से मारने तक की कोशिश की हैं।

राखी सावंत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है की आदिल पर उसकी ही गर्लफ्रेंड का रेप करने का आरोप था, जिसके लिए उसे जेल भी हुई थी। सिर्फ इट ही नहीं राखी ने आदिल के चरित्र पर आरोप लगाते हुए कहा है की उन्होंने आदिल को दूसरी लड़कियों और लड़कों के साथ भी अवैध संबंध बनाते हुए देखा हैं।

राखी ने आदिल को लेकर ये भी कहा की आदिल फेमस होना चाहता था, वो एकता कपूर के साथ काम करना चाहता था। इसके लिए आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया । इसी के साथ राखी ने आदिल पर धोखा Rakhi Sawant देने का भी आरोप लगाया हैं। राखी का कहना हैं की आदिल पांच साल से एक लड़की को डेट कर रहा हैं, और उसी दौरान उसने राखी से शादी की जिसके बारे में उसने उस लड़की को कुछ नहीं बताया था। इस दौरान आदिल उस लड़की और राखी को एक साथ धोखा दे रहा था।

राखी Rakhi Sawant ने ये भी साफ किया हैं की उसने किसी को कोई पैसे नहीं दिए है, साथ ही उसने आदिल के भी कोई पैसे नहीं लिए है। आपको बता दे की इसी तरह आदिल ने भी जेल से बाहर आकर राखी पर आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमे उसने राखी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दे की राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा जैसे कई बड़े आरोप लगाए जिसके चलते आदिल को 6 महीने की जेल की सजा काटना पड़ी, जेल से छूटते ही आदिल राखी पर आरोप पर आरोप लगा रहे है।