पाकिस्तान में बैन है ये Bollywood फिल्में, देखे लिस्ट

Bollywood Movies Ban in Pakistan भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंदिता किसी से छिपी नही है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर राजनीति की बिसात भारत और पाकिस्तान पर सभी की नजरें होती हैं। Bollywood में कई ऐसी फिल्में है जो सीधे पाकिस्तान के कनेक्शन पर बेस्ड है। ऐसे में हम आज आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कि पाकिस्तान में बैन है।

Gadar: साल 2001 में आई अनिल शर्मा की फ़िल्म Gadar सुपरहिट साबित हुई थी। इस फ़िल्म के लिए सिनेमाघरों में सुबह 6 बजे से लंबी लाइन लग जाती थी लेकिन इस फ़िल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

Udta Punjab: Shahid Kapoor,Karina Kapoor,Alia Bhatt, Diljit Dosanjh की फ़िल्म Udta Punjab साल 2016 में बनी थी। भारत पाकिस्तान के बीच टकराव के चलते इसे भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

Neerja: Sonam Kapoor अभिनीति सच्ची घटना पर आधारित फिल्म Neerja भारत मे पसन्द की गई थी। यह फ़िल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोट पर बनी थी जिन्होंने आतंकवादियों से फ्लाइट के यात्रियों की जान बचाई थी। इस फ्लाइट को कराची एयरपोर्ट पर हाईजैक किया गया था। नीरजा को पाकिस्तान ने भी अपना सर्वोच्च सम्मान दिया था इसके बावजूद इस फ़िल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

Parmanu: भारत मे परमाणु परीक्षण पर बनी फिल्म Parmanu बनी थी। इस फ़िल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे भारत सबके नाक के नीचे से परमाणु परीक्षण करके एक परमाणु सम्पन्न देश बन जाता है। इस फ़िल्म को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

Raazi: Alia Bhatt, Vicky Kaushal अभिनीत फिल्म Raazi को भी पाकिस्तान में बैन किया गया है। इस फ़िल्म में Alia Bhatt एक भारतीय जासूस के रूप में पाकिस्तान में काम करती है। इस फ़िल्म में भारत पाकिस्तान के बीच पनडुब्बी की जंग को भी दिखाया गया है जिसमें पाकिस्तान की अत्याधुनिक पनडुब्बी को इंडियन नेवी तहस नहस कर देती है।