बॉलिवुड में Raj Kundra का हुआ डेब्यू, पोर्नोग्राफी केस पर बनेगी फिल्म

Raj Kundra Bollywood Debut : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति उन्हीं की तरह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। वही इस फिल्म को राज और फराह खान डायरेक्ट करने जा रहा है।

पिछले कई समय से बॉलीवुड गलियारे में खबर आ रहीं है की राज कुंद्रा के उपर फिल्म बनाई जा रही है। जिसको फराह खान बना रही हैं। आज सोमवार को इस खबर को लेकर एक नई अपडेट सामने आई थी। जिसने बताया गया की राज अपनी फिल्म के खुद हीरो बनेंगे।

साल 2021 में कॉविड के दौरान राज कुंद्रा को रातों रात एडल्ट फिल्म स्कैंडल केस मामले में जेल जाना पड़ा था। कई महीने तक जेल में बिताने के बाद वो बाहर आए थे। तब से लेकर अभी तक पिछले 2 सालों से मीडिया के सामने अपना चहेरा नही दिखाया हैं।

राज बीते दो सालो से मीडिया के सामने मास्क लगाकर आते है। राज चाहे पब्लिक इवेंट पर जाएं या एयरपोर्ट पर उनके चेहरे पर मास्क हमेशा रहता है। वही बीते दिन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज ने सोशल मीडिया पर इसके लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में भी राज हमेशा की तरह अपने चेहरे पर एक मास्क लगाए नजर आ रहे है। इस वीडियो में राज के साथ फराह खान और मुन्नवर फारूकी भी दिख रहे है। वीडियो में तीनों किसी प्रेस कांफ्रेंस में नजर आ रहे है। वही इस फिल्म के नाम की बात की जाए तो उसका नाम UT 69 है। इस फिल्म में अपको राज कुंद्रा के जीवन के उपर दिखाई गई है। वही इस मूवी के सहारे राज कुंद्रा अपने उपर लगाए गए आरोपों को लेकर सफाई देते नजर आएंगे। ये फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होनी है।