Mahesh Bhatt ने कहा- ‘अगर मेरी बेटी न होती तो मैं शादी कर लेता..,जानिए- काला चिट्ठा….

Mahesh Bhatt बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक और निर्माता है। महेश भट्ट ने बॉलीवुड को ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं। कई एक्टर्स को भट्ट कैंप ने बॉलीवुड में मौका दिया और वो आज एक अलग मुकाम पर खड़े हैं। इमरान हाशमी को बनाने में महेश भट्ट का बड़ा हाथ है।

महेश भट्ट की जिंदगी अक्सर विवादित रही है। कभी वो हिन्दू आतंकवाद किताब का प्रमोशन करते नजर आए तो कभी अपनी निजी जिंदगी और अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे है। वेटरन ऐक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ उनका रिश्ता आखिर कौन नही जानता। आज हम आपको महेश भट्ट और उनसे जुड़े विवादों के बारे में बताएंगे

परवीन बॉबी के साथ लिव इन मे रहते थे महेश भट्ट:

महेश भट्ट का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। कई बार उनके बयानों से भी व्व चर्चा में रहे। वेटरन एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ उनके रिश्ते जगजाहिर थे। शादीशुदा और एक बेटी के बाप होने के बाद भी महेश भट्ट परवीन बॉबी के साथ लिवइन में थे। लेकिन इन दोनों का रिश्ता परवीन बॉबी की बीमारी की वजह से ज्यादा दिन तक नही चला।

जब बेटी पूजा भट्ट के लिए कही ये बात: महेश भट्ट का नाम विवादों में तब आया जब उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक फोटोशूट करवाया। महेश भट्ट और पूजा भट्ट इस फोटोशूट में एक दूसरे को किस करते हुए देखे जा रहे थे। इसके बाद महेश भट्ट की खूब ट्रोलिंग हुई लेकिन इसके बाद इस फिल्मकार ने एक और विवादित बयान दे दिया, महेश भट्ट ने कहा कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी न होती तो वो पूजा से शादी कर लेते।