KGF-2 के कलाकार का बुरी परिस्थितियों में हुआ निधन, अस्पताल के बेड पर तोड़ा दम

डेस्क : हाल ही में रिलीज फिल्म केजीएफ 2 के एक्टर मोहन जुनेजा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने 7 मई 2022, शनिवार को अपने ज़िंदगी की आखिरी सांस ली। बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज़ चल रहा था जहां उन्होंने अपना दम तोड़ा। एक्टर कॉमेडियन मोहन जुनेजा के इस दुनिया से चले जाने के बाद उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा लगा है।

बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। KGF 2 में मोहन जुनेजा एक पत्रकार के खबरी के रोल में नजर आए थे। उन्होंने केजीएफ के दोनों सीक्वल में काम किया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने बतौर कॉमेडियन अपने काम की शुरुआत की थी। इसके बाद तमिल, तेलुगू, कन्नड़,।मलयालम और हिंदी भाषा के करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। फिल्म चेतला से इन्हें ब्रेक मिला था जिसमें उनकी भूमिका को लोगों ने खूब प्यार दिया था और इसे आज भी याद किया जाता है।

मोहन जुनेजा बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे। अपने स्कूल के दिनों में वह नाटकों में भाग लेते थे। साल 2008 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म संगमा में एक एक्टर के तौर पर काम किया। मोहन जुनेजा कन्नड़ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा और है कई सीरियल्स में भी देखा गया। उनके निधन से उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि मोहन जुनेजा की आखिरी फिल्म केजीएफ 2 14 अप्रैल 2022 को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त ने भी काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।