Karan Deol Wedding : सनी देओल के बेटे ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई, जानिए किससे करेंगे शादी

Karan Deol Wedding : सनी देओल के बेटे करण देओल बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं इनसे जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल करण देओल (Karan Deol) ने दादा धर्मेंद्र के सालगिरह के मौके पर सगाई कर ली है। सगाई समारोह में चुनिंदा लोग लोगों को शामिल किया गया था। बताया जा रहा है कि करण देवल जल्द ही शादी के बंधन में बन सकते हैं। करण देओल (Karan Deol) सनी देओल के बड़े बेटे हैं।

पल पल दिल के पास से डेब्यू करने वाले करण देओल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने दादा-दादी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह पर सगाई की है। यह एक करीबी समारोह था। इस मौके पर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी मौजूद रहीं। खबर है कि अगले महीने होने वाली शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सगाई की तरह शादी भी साधारण होगी।

करण देओल की होने वाली पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन खबर है कि उनका बॉलीवुड से कोई संबंध नहीं है। करण काफी समय से उन्हें डेट कर रहे थे और फिर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। वैलेंटाइन के मौके पर दोनों को दुबई में साथ घूमते देखा गया।

कारण देओल की फिल्मी करियर

करण देओल ने फिल्म व्यवसाय में सहायक निर्देशक के रूप में प्रवेश किया। AD के रूप में उनकी पहली फिल्म यमला पगला दीवाना 2 है जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल, धर्मेंद्र साथ नजर आए थे। बाद में 2019 में, करण ने पल पल दिल के पास से अपने अभिनय की शुरुआत की। खबर है कि करण देओल फिल्म अपने 2 में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ नजर आ सकते हैं।