KBC-13 में अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म का पुछा सवाल, संचालि चक्रवर्ती ने किया क्विट – क्या आपको पता है जवाब?

डेस्क : इस समय टीवी पर बस एक ही शो छाया हुआ है, इस शो का नाम कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 है। कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं, बता दें कि वह ऐसे सवाल पूछ रहे हैं जिनसे उनका ज्ञान बढ़ रहा है। कौन बनेगा करोड़पति शो को देखने वाली जनता भी इस शो का फायदा उठाती नजर आ रही है, बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति बीते दशक से भारत की जनता को प्रेरित करता आ रहा है।

ऐसे में बीते सोमवार को कोलकाता की कंटेस्टेंट डॉक्टर संचलि चक्रवर्ती ने 6,40,000 रूपए जीते हैं।सवालों का सही जवाब देते हुए उन्होंने अपने घरवालों का नाम रोशन किया है। इसके बाद उन्होंने क्विट कर दिया। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि संचलि चक्रवर्ती कोलकाता की चाइल्ड स्पेशलिस्ट है। वह एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की भूमिका निभा रही है। वह बच्चों का शारीरिक, व्यवहारिक और मानसिक इलाज करती हैं। ऐसे में उनको मनोरंजन और पौराणिक कथाओं का काफी शौक है, जिसके चलते उन्होंने एक भी जवाब गलत नहीं दिया। संचालि चक्रवर्ती हर प्रकार का सवाल टैकल करने में कामयाब रही थी। लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बीतता गया, प्रश्नों का दौर कठिन होता चला गया। संचालि चक्रवर्ती ने 12वें प्रश्न पर आकर शो को क्विट कर दिया। आपके अंदर अब इस बात की जिज्ञासा जरूर उठ रही होगी की कि आखिर वह सवाल क्या था जिसका जवाब संचालि चक्रवर्ती नहीं दे पाइ।

बता दे कि बारहवें सवाल में अमिताभ बच्चन ने संचालि चक्रवर्ती से पुछा था की किस वर्ष में पहली बार एक महिला को नोबल पुरस्कार दिया गया था ? ऑप्शन में उनको 1903, 1905, 1910, 1911 रखा था। इस सवाल का सही जवाब था 1903 अमिताभ बच्चन ने संचालि से पुछा की 1969 की फिल्म सात हिंदुस्तानी के निर्माता, निर्देशक और कहानीकार कौन थे?। सवाल का जवाब है- ख्वाजा अहमद अब्बास इस सवाल पर उन्होंने क्विट कर दिया था।