वीरेंद्र सहवाग से लेकर विराट कोहली तक: खेल बिरादरी ने दी गायक KK को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK (Krishnakumar Kunnath) का निधन हो गया है। बॉलीवुड का बड़ा नाम रहे KK तमिल,तेलगु, बंगाली और कई सारे भाषाओं में गाने गाए है।मंगलवार रात दस बजे दिल का दौरा पड़ने से KK का निधन हो गया। कोलकाता ने एक कॉलेज फेस्ट में लाइव परफॉर्म करने गए थे। तबियत बिगड़ने के कारण होटल वापस चले गए। छाती में दर्द की शिकायत की, उन्हे जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एवरग्रीन सिंगर KK के असमय मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस, म्यूजिक इंडस्ट्री में साथ काम कर चुके साथी गायक व जूनियर, बॉलीवुड जगत, उनके गाने की सराहना करने वाले करोड़ों फैंस व क्रिकेट जगत के जाने माने खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

“कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान बीमार पड़ने के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। जीवन कितना नाजुक है इसका एक और उदाहरण। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति, “भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया।

“जीवन कितना अनिश्चित और नाजुक है! केके के निधन के बारे में दुखद समाचार। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति,” भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा।

RIP KK यह संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों के लिए एक दुखद दिन है, उनके गीतों को जीवन भर संजो कर रखेगा, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। ओम शांति ओम,” भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर और चयन समिति के वर्तमान सदस्य सुनील जोशी ने ट्वीट किया।

KK के निधन से उनके सकड़ो चाहने वाले दुखी है। KK का यूं असमय चले जाना उनके चाहने वालो व म्यूजिक इंडस्ट्री के अपूर्ण छति हैं। KK अपने गानों से लाखों दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।