एक नजर में जानिए मशहूर सिंगर K.K की लाईफ,1500 रुपए में गाया था पहला गाना – बीवी और बेटी से थी बेइंतेहा मोहब्बत

सिनेमा जगत के मशहूर सिंगर उसमें से एक केके ने बीते दिनों इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से ना केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी झटका लगा है। 31 मई की शाम को एक लाइव शो इवेंट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की।

केके का जन्म एक मलयाली परिवार में हुआ था और उनका असली नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था। उन्होंने अब दिल्ली के माउंट सन्त मैरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। स्कूल के बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से अपना रिजर्वेशन पूरा किया उनके माता-पिता सीएस और कुन्नथ कनक बल्ली थे। बचपन से ही के के को गाने का बड़ा शौक था उन्होंने एक बार बताया था कि पहली बार दूसरी कक्षा में उन्होंने गाना गाया था। सब ने मेरी काफी तारीफ की थी और कहा अच्छा गाते हो। जब कि मैंने कोई संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। मैंने अपने स्कूल से ही सीखा था। जब मेरी टीचरों को पता चला कि मैं अच्छा गाता हूं, तब उन्होंने मेरी काफी हेल्प की और फिर मैं इंटर कॉलेजों में गाने लगा था। दूसरे स्कूलों में भी मैं परफॉर्म करता था।

उन्होंने कहा कि हर जगह में फर्स्ट प्राइज ही जीतता था। मुझे पहली बार कॉलेज में गाने के लिए 1500 रुपए मिले थे। मैं किरोड़ीमल से था जहां काफी अच्छा माहौल था। दूरदर्शन पर मैंने एक शो किया। किशोर कुमार के गाने सुनता था, फिर वेस्ट सुनने लगा था। फिर मैंने रॉक सुनना शुरू कर दिया। मैंने कॉलेज में तीन रॉक बैंड बनाए थे और उनके लिए गाने बनाता था। एक में क्लासिक रॉक, दूसरे में न्यू रॉक और तीसरे में पॉप, सारे में अलग-अलग म्यूजिक होते थे। दिल्ली में काफी फेस्टिवल होते थे और हमारा बैंड वहां फेमस था। मैं तब भी ट्रैवल करता था। मैंने अपनी डिस्कवरी को शुरू से ही काफी स्लो तरीके से डिस्कवर किया।

लेकिन अपने सिंगिंग जर्नी की शुरुआत दिल्ली में ही की और फिर मुंबई का रूख किया। यहां यूटीवी के लिए उन्होंने लगभग 5 सालों में अलग-अलग भाषाओं में 3500 जिंगल गाय। फिर उनकी मुलाकात ए आर रहमान से हुई जिन्होंने उनसे kalluri saaley और strowberry kannae जैसे हिट गाने गवाए। इसके बाद फिल्म हम दिल दे चुके सनम का सॉन्ग ‘तड़प तड़प के इस दिल से’ गया और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। केके ने माचिस का गाना छोड़ आए हम वो गलियां का छोटा सा हिस्सा भी गाया। लेकिन यारों दोस्ती और प्यार के पल जैसे गानों ने उन्हें पहचान दी। आज भी इन गानों में वही इमोशंस महसूस होते हैं जो तब हुआ करते थे। यह गाने आज भी फैंस के फेवरेट हैं।

केके ने बताया कि मैं जब दिल्ली में था तो तब लोग मुझे केके कहकर बुलाते थे। मुंबई आने के बाद सोचा नाम बदलकर कृष्ण कुमार कर दूं। लेकिन तब लोग बोलते कि कौन कृष्ण कुमार, वही जो दिल्ली से आया है के के। फिर सोचा क्यों 2 नामों के साथ कन्फ्यूजन रखना। जिस नाम से लोग प्यार से बुलाते हैं, वही सही है और यहीं से मैं केके बन गया। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने कुछ दिन सेल्स के जॉब भी किए। उन्होंने अपने बचपन के प्यार ज्योति के साथ शादी की जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटा नकुल कृष्ण कुन्नथ और बेटी तमारा कुन्नथ। केके कपिल शर्मा शो के दौरान बताया था कि ज्योति से उनकी मुलाकात छठी कक्षा में हुई थी।

केके अपने करियर के लिए अपने बेटे को लकी मानते थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेटे के बर्थडे के दिन उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला। उनकी एल्बम पल ने उन्हें वह नाम और शोहरत दी जिस पर मरते दम तक उन्होंने राज किया। लेकिन एक कई सारे एल्बम भी बनाए। इसके अलावा बॉलीवुड के गाने दस बहाने, खुदा जाने, क्या मुझे प्यार है, आंखों में तेरी जैसे कई सुपरहिट गाने गाए। केके अपने गानों का चुनाव काफी सोच विचार कर करते थे। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि शायद यही मेरा नेचर कि, मैं ऐसा ही हूं और मैं बहुत कुछ करने से बचता हूं। शुक्र है कि मैंने कुछ थोड़े से गाने गाए हैं जो कि सफल रहे हैं। मैंने अपनी पहली एल्बम पल के बाद दूसरी एल्बम बनाने का नहीं सोचा था। लेकिन साल 2005 में मैंने सोचना शुरू किया और 2008 में हमसफर रिलीज़ की।

चिकन फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स के लिए भी गाने गाए। रियलिटी शो गुरुकुल में केके ने जज की भूमिका निभाई थी। फिर लगभग एक दशक बाद उन्हें इंडियन आइडल जूनियर सीज़न 2 में देखा गया। KK ने साल 2020 में इंडुएट्री में अपने 25 साल पूरे किए। तब उन्होंने कहा था कि वह माइलस्टोन बनाने में बिलीव नहीं करते हैं। मैं भी बहुत काम करना चाहता हूं और मैं संतुष्ट हूं कि अपनी तरह का काम किया है। यदि मैं माइल स्टोन के बारे में सोच लूंगा तो अंदर का आर्टिस्ट मर जाएगा जो कि मैं नहीं चाहता।

उनके बारे में सबसे जो चीज बात यह है कि उनकी आवाज को हर कोई पसंद करता है और काफी फेमस है लेकिन चेहरे से उन्हें बेहद कम लोग जानते थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने खुद कहा था कि वह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है और इसलिए मीडिया में उनकी बेहद कम तस्वीरें आती है। उन्होंने कहा कि कनसड से आने के बाद काफी लोग उनसे पूछते हैं कि क्या आप ही के के हैं? क्या आपने ही तड़प तड़प के गाना गाया हैं? उन्होंने बताया कि फैंस उन्हें जानते हैं लेकिन पहचानते नहीं।

के के के इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने के बाद उनके फैंस को सदमा लगा है। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है। किसी के लिए यह भरोसा करना आसान नहीं रहा कि अब वह हमारे बीच नहीं रहे। लोग आंसू बहाते हुए कह रहे हैं कि कैसे कह दिया अलविदा…!