Dunki Song Out: ‘डंकी’ का गाना हुआ रिलीज- Shahrukh Khan और Taapsee Pannu का दिखा रोमांस!

Dunki First Song Lutt Putt Gaya Out: शाहरुख खान के फैंस के लिए के और अच्छी खबर आई हैं। शाहरुख के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हाल फिलहाल शाहरुख की फिल्म डंकी Dunki जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। वहीं फिल्म से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये हैं की शाहरुख की फिल्म का पहला गाना आउट हो चुका हैं। जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था। जी हां शाहरुख की फिल्म डंकी का नया गाना लूट पूट रिलीज हो चुका हैं।

आपको बता दे की शाहरुख का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग हैं। इस गाने में शाहरुख के साथ ही तापसी पन्नु भी नजर आ रही हैं। अब ये तो आप भी जानते ही हैं की शाहरुख को रोमांटिक अंदाज में देखना फैंस को कितना पसंद हैं।

ऐसे में शाहरुख अब लंब समय के बाद स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाई देने वाले हैं। शाहरुख के इस नए गाने की बात करे तो इस गाने में शाहरुख और तापसी की केमिस्ट्री खूब अच्छी नजर आ रही हैं। वहीं ये गाना अरिजित सिंह ने गाया हैं तो दर्शकों का इस गाने की तरफ क्रेज और भी ज्यादा बड़ गया है। सिर्फ यही नहीं इस गाने में शाहरुख और तापसी के डांस की भी जमकर तारीफ की जा रही हैं।

शाहरुख और तापसी के डांस मूवस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।  आपको बता दे की बीते दिनों इस फिल्म Dunki का टीजर रिलीज हुआ था, जो की दर्शकों के दिल को भा गया था। इस टीजर में 4 दोस्तों की कहानी को बताया गया था, जिन्हे इंग्लैंड जाना हैं।

ऐसे में शाहरुख अपने दोस्तों की जिम्मेदारी उठाते हैं।  आपको बता दे की फिल्म मे शाहरुख हार्डी के किरदार में नजर आने वाले हैं। शाहरुख बीते कई सालों से स्क्रीन पर एक्शन फिल्मों में नजर आ रहे थे। ऐसे में लंबे समय के बाद कुछ अलग करना दर्शकों को कितना लुभाता हैं ये तो फिल्म देखने के बाद ही मालूम हो सकता है।