सरकार कहां खर्च करती है आपके Tax से मिलने वाली राशि, आज जान लीजिए पूरा हिसाब….

Income Tax : क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि हमसे आयकर के रूप में वसूल की जाने वाली राशि का सरकार कहाँ इस्तेमाल करती है? सरकार द्वारा आम जनता से GST और Income Tax लिया जाता हर और मुख्य रूप से यही सरकार की आमदनी होती है। इससे सरकार सालाना खर्च चलाती है।

इस समय भारत की इकॉनमी काफी तेजी से बढ़ रही है और ये विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। भारत जैसे बड़े देश की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी मुश्किल प्रक्रिया है। आइए, जानते हैं सरकार हमसे-आपसे जो इनकम टैक्‍स और जीएसटी वसूलती है, उसे किन जगहों पर खर्च करती है?

टैक्स से प्राप्त राशि कहाँ होती है खर्च?

भारत सरकार Income Tax, GST या किसी ओर जगह से प्राप्त हुई राशि का खर्च रक्षा, पुलिस, न्यायिक व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा जैसे जरूरी खर्चो के लिए करती है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि टैक्स वसूलने के बाद भी सरकार आपको ना तो फ्री मेडिकल देती है और ना ही सुरक्षा तो आपका सवाल जायज भी है।

लेकिन भारत सरकार अपने नागरिकों के प्रति कई तरह की जिम्मेदारियां को पूरा करती है, जिनमें सरकारी अस्‍पतालों में इलाज (मामूला खर्च पर या बिल्‍कुल मुफ्त), शिक्षा (नगरपालिका और सरकारी स्‍कूलों में शिक्षा) आदि शामिल हैं। कम कीमत में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना, लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना और कल्याणकारी योजनाएं चलाना आदि काम भी करती है।

विभिन्न प्रशासनिक और सरकारी विभागों में लाखों कर्मचारी काम करते हैं उनके वेतन और भत्ते आपसे लिए गए Income Tax से ही चुकाती है। इसके अलावा प्राप्त टैक्स से सरकार RBI और विदेशी बैंकों से लिए गए कर्ज का ब्याज भी चुकाती है।

सरकार भी लेती है कर्ज

आपको बता दे कि आम आदमी की तरह सरकार को भी अपने खर्चे पूरे करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है और इसका ब्याज भी चुकाना पड़ता है। वित्‍त वर्ष 2021-22 में सरकार की कुल प्राप्तियों में टैक्‍स की हिस्‍सेदारी 44.37 फीसद थी। इसके अलावा, सरकार की प्राप्तियों (Receipt) में कर्ज की हिस्‍सेदारी 43.26 फीसद थी। इसमें सरकार की इनकम का एक हिस्सा गैर-कर स्त्रोतों और कैपिटल रिसिप्ट से भी आता है।

सिर्फ देश के 6.25% लोग देते है टैक्स

यह तो सभी को पता है कि हमारे देश में लोग इनकम टैक्स (Income Tax) देने से बचते हैं और सरकार इसका दायरा बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय कर रही है। लेकिन फिर भी देश में इनकम टैक्स देने वालों की संख्या 8.30 करोड़ ही है जो देश की जनसंख्या का केवल 6.25 फीसदी हिस्सा है।

यहां कुल जनसंख्या 132 करोड़ ली गई है। लेकिन आप अमेरिका की तरफ नजर डालेंगे तो यहां की 45 फीसदी जनसंख्या इनकम टैक्स देती है। भारत में इनकम टैक्स ना देने का सबसे बड़ा कारण ये भी है कि देश के अधिकतर लोगों की आय टैक्स देने के दायरे में नहीं आती है।