अभिषेक बच्चन से अलग हो रही Aishwarya Rai? जानें- क्यों हो रही है चर्चा….

बॉलीवुड के आइडल कपल की गिनती में आने वाले Aishwarya Rai ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जल्द ही एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि ऐसा इन दिनों सोशल मीडिया पर आने वाली खबरे कह रही हैं। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं की अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन चल रही हैं। इसी सिलसिले में अब ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी हैं, जो की अब दोनों के अलग होने की अफवा को और बढ़ावा दे रही हैं।   

दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या Aishwarya Rai ने अपने पिता की जन्मतिथि पर उन्हे याद करते हुए कुछ तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिनमे वे अपने माता पिता के साथ हैं। इन तस्वीरों में ऐश ने अपनी बेटी के साथ भी कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। वहीं ऐश ने अपनी माता और पिता की कुछ तस्वीरे यहां शेयर की हैं उनके साथ लेकिन जो बात ट्रोलर्स को खटक रही हैं, वो ये हैं की ऐश ने यहां इतनी तस्वीरों में एक भी फोटो अपने पति के साथ शेयर नहीं की हैं। जिसके बाद अब दोनों की अनबन की खबरे और भी तेज हो गई हैं।  ऐश ने अपनी इस पोस्ट के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा हैं।

इसमें ऐश ने लिखा हैं की वे अपने डैड से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। इसके साथ ही ऐश ने अपने पिता को सबसे प्यारे पिता भी लिखा हैं, ऐश अपने पिता को अज्जा कहती हैं। इसके साथ ऐश ने लिखा की उनके पिता बहुत ही दयालु, सबका ख्याल रखने वाले, प्यारे, मजबूत और नेक इंसान थे, ऐश Aishwarya Rai ने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा हैं की वे उन्हे बहुत याद करती हैं। ऐसे में कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर ही ऐश से सवाल कर लिया हैं की क्या वे अभिषेक से अलग हो गई हैं।