बिग बॉस ओटीटी Bigg Boss OTT 2 का दूसरा सीजन भी अब खत्म होने को है, दूसरे सीजन में भी फाइनलिस्ट में ट्रॉफी के लिए कड़ी जंग देखने को मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच अब कुछ ऐसा सामने आया है, जिसमे इस जंग में दो दुश्मनों के बीच प्यार देखने को मिल रहा है।
जी हाँ सीजन में आपस में भिड़ते रहने वाले ये दोनों ही सदस्य अब आपस में बैठ कर प्यार भरी बाते करते हैं। हम बात कर रहे है, टॉप फाइव फाइनलिस्ट में शामिल एल्विश और पूजा भट्ट की।
अब आपने भी शो Bigg Boss OTT 2 में एल्विश के पीछे लड़कियों को दीवाना होते देखा ही होगा। लेकिन एल्विश किसी भी लड़की पर अब तक फिदा नहीं हुए, लेकिन हाल ही में एल्विश ने पूजा भट्ट के लिए अपने दिल में छुपी फिलिंग को जाहीर किया है।
दरअसल एल्विश ने अपनी दोस्त मनीषा रानी से पूजा भट्ट के बारे मे बात करते हुए है, की अगर वो उनकी उम्र की होती तो, वो पूजा भट्ट को सेट कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एल्विश ने पूजा भट्ट की खूबसूरती की भी काफी तारीफ की। एल्विश मनीषा से कहते हैं की पूजा की पर्सनलिटी काफी बोल्ड है, और वे बहुत स्ट्रॉंग भी हैं।
Elvish Yadav opens up about his liking towards Pooja Bhatt ji
He says, "Pooja’s personality is very bold and strong. I really like such woman. She has an aura like no one else, and she is so beautiful at this age, imagine how gorgeous she must be in her young days. When I go out…
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 13, 2023
एल्विश कहते है की उन्हे ऐसी ही महिलाए पसंद हैं। एल्विश पूजा भट्ट की खूबसूरती को लेकर कहते हैं, की वो इस उम्र में भी कितनी सुंदर हैं, तो सोचो वो अपने यंग ऐज में कितनी सुंदर रही होगी। इसके आगे एल्विश कहते है, की पूजा भट्ट अगर उनकी उम्र की होती तो वे उनके साथ रिश्ता बनाने की कोशिश जरूर करते। सिर्फ एल्विश ही नहीं बल्कि पूजा भट्ट भी एल्विश को काफी पसंद करती हैं। इसीलिए घर में कई बार उन्हे एल्विश के साथ फ़्लर्ट करते देखा गया है। और घरवालों के सामने अक्सर वे एल्विश की तारीफ करते रहती हैं।