Bigg Boss OTT 2 : Manisha से नाराज हुए एल्विश, मनीषा का रो-रो कर हुआ बुरा हाल….

बिग बॉस ओटीटी 2 Bigg Boss OTT 2 जैसे जैसे अपने अंतिम दिनों की और बड़ रहा हैं, वैसे वैसे यहां घरवालों के रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ पूरे सीजन में एक दूसरे के दुश्मन रहे, बेबीका और अभिषेक दोस्त बन गए हैं।  वहीं दूसरी तरफ दोस्ती की मिसाल कायम करने वाले एल्विश और मनीषा के रिश्ते में दरार आने लगी हैं। 

अब आपको ये तो पता ही होगा, की मनीषा रानी Bigg Boss OTT 2 घर में एल्विश के साथ फ़्लर्ट करती हैं। हालांकि वो इस बात को भी दोहराती है, की वे केवल मजाक में सबके साथ फ़्लर्ट करती हैं। लेकिन कभी कभी मनीषा मजाक मजाक में ओवर फ़्लर्ट कर देती हैं।

जो की एल्विश को बिल्कुल पसंद नहीं आता हैं।  एल्विश इस बात को कई बार जाहीर कर चुके हैं की उन्हे  मनीषा का यूं ओवर फ़्लर्ट करना पसंद नहीं है। इसी कड़ी में हाल ही में मनीषा ने अपने फ़्लर्ट और मजाक में एल्विश के साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी एक कुछ बाते बोल दी जो की एल्विश को बिल्कुल पसंद नहीं आई। और वे मनीषा पर भड़क गए।

जिसके बाद मनीषा उदास और दुखी होकर अपने दोस्त अभिषेक के पास जाती हैं और उसे अपनी बात बताते हुए खूब रोती हैं। जिसके बाद अभिषेक एल्विश को बुलाकर मामला शांत करने की कोशिश करते है।  लेकिन यह एल्विश अभिषेक और मनीषा दोनों से ही नाराज हो जाते हैं। जिसके बाद अभिषेक मनीषा को समझाते है की वे एल्विश के साथ यूं फ़्लर्ट करना बंद कर दे।  

क्योंकि ये मजाक एल्विश को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन मनीषा अभिषेक की एक बात नहीं मानती हैं। आपको बता दे की Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस के घर में ये फिनाले वीक चल रहा हैं, इस बार बिग बॉस का फिनाले 14 अगस्त को होना हैं।