होने वाले बच्चे की माँ Bharti Singh ने जबर्दस्त तरीके से किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट – देखिए फोटोशूट

डेस्क : Bharti Singh अपने कॉमेडी से हर किसी को हंसाती आई हैं।उनका मजाकिया अंदाज और फनी जोक्स का हर कोई दीवाना बन जाता है। भारती के पंच बड़े ही मज़ेदार होते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे उनकी बातों पर हंसी ना आए। भारती इस वक्त प्रेग्नेंट है और इस पीरियड को एंजॉय कर रही है। अपनी प्रेगनेंसी के हर फेस को भारतीय यादगार बनाना चाहती है।

उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मेटरनिटी फोटोशूट कराया है। खबरों के अनुसार, भारती अगले महीने यानी कि अप्रैल में बेबी को जन्म देंगी और उनका इस दुनिया में स्वागत करेंगी। भारती ने जो फोटो शूट कराया है उसमें पेस्टल स्क्वायर रोज ही कलर की रफल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसलिए इसमें भी रफल लगी है। फ्रंट पर एक बड़ा सा फूल बना है, जिस पर बटन लगा हुआ है। वहीं भारती ने मेकअप काफी अच्छी तरह किया है।

इस लुक में उन्होंने बालों को खुला रखा है और बैकग्राउंड में टर्कॉइज कलर और पिंक फ्लॉवर्स बने हुए हैं। उनकी फ़ोटो ‘द लूनी लेंस’ ने क्लिक किया है। भारती के पति हर्ष भी उनका ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की है, जिसमें वह एक मैट पर बैठी नजर आ रही है। भारती के बेबी बंप को पकड़कर हर्ष कैमरे में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। भारती और हर्ष का यह मेटरनिटी फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और हर तरफ़ इसकी चर्चा हो रही है।भारतीय की इन तस्वीरों पर सितारे भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। ज्यादातर लोग कपल की फोटोस पर हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने भारती और हर्ष को क्यूट कपल कहा है।

दूसरे ने लिखा बड़े प्यारे लग रहे हो आप दोनों, लेकिन सबसे ज्यादा भारती दीदी। फोटो में इस जोड़ी की सिजलिंग केमिस्ट्री भी देखी जा सकती है।एक यूट्यूब चैनल पर दोनों ने प्रेगनेंसी पीरियड के लम्हों को वीडियोस में तब्दील कर अपलोड कर रहे हैं। जिससे फैंस को पता चल रहा है कि भारती इस फेज में कितना एंजॉय कर रही हैं। दोनों ने हाल ही में बेबी की नर्सरी तैयार की है। इन दिनों भारती चैलेंज रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रही हैं जिसमें उनके को होस्ट पति हर्ष लिंबाचिया हैं। भारती को द कपिल शर्मा शो में भी देखा गया था। वह कपिल शर्मा टीम के मुख्य लोगों में से एक है। हालांकि, काफी वक्त से भारती को शो में नहीं देखा गया। यह जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है। इसका किसी व्यक्ति विशेष से ताल्लुख नहीं है।