अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी इस टीवी शो में मचाएगी धमाल- जान लें तारीख और समय

डेस्क : छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी इस वक्त काफी फेमस है, बता दें कि हर कोई अरुणिता कंजीलाल और पवन दीप राजन को पसंद करता है। यदि आप नहीं जानते की यह दोनों कौन है तो आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और शो की फर्स्ट रनर अप अरुनीता कांजीलाल दोनों इस वक्त मिलकर गाने गा रहे हैं। दोनों मिलकर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं, बता दें कि लोगों को इनकी सुरीली आवाज बेहद पसंद है। शो के दौरान दोनों के लव अफेयर की बात अक्सर ही होती रही। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन इन बातों पर विराम लगाते हुए दोनों ने कहा कि दोनों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सिमित है।

अब जल्द ही दोनों टीवी के सोनी चैनल पर आने वाले हैं। सोनी चैनल पर मशहूर शो “बड़े अच्छे लगते हैं-2” में नजर आने वाले हैं। बता दें की इस शो को भारत की जनता बेहद ही ज्यादा पसंद करती है। उत्तर भारत के लोग राम और प्रिया की जोड़ी को खूब चाहते हैं और उनका कोई भी एपिसोड मिस नहीं करते। ऐसे में अब दोनों की सगाई होने वाली है। सगाई समारोह में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन आने वाले हैं। सभी लोगों को यह शो खूब पसंद है और वह इंतजार कर रहे है कि आखिर कब दोनों मिलकर राम और प्रिया की सगाई पर लोगों का मनोरंजन करने आएँगे।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि यह एपिसोड 20 सितंबर को सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। सभी लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को हिट बनाने के लिए पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने खूब तैयारियां की है। इस धारावाहिक में आपको नकुल मेहता, दिशा परमार जैसे कई टीवी जगत के दिग्गज कलाकार दिखते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि पवनदीप राजन और अरूणिता कांतिलाल ने एक ही बिल्डिंग में फ्लैट लिया हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया ? तो उन्होंने बताया कि वह एक साथ गाना गाना चाहते हैं और अलग-अलग समय पर ट्रैवल करने से खूब समय खर्च होता है। इससे बचने के लिए उन्होंने एक ही बिल्डिंग में घर लिया हुआ है।वह अब एक जगह मिलकर ही म्यूजिक कंपोज करते हैं।