क्या Arjun Kapoor ने मलाइका से कर लिया ब्रेकअप? सामने आया ये बड़ा सबूत…..

बॉलीवुड मे कई जोड़ियां ऐसी हैं जो की अनोखी तो हैं ही लेकिन फिर भी ये फैंस की पसंदीदा रही हैं।  हालंकी फैंस की तारीफ के साथ ही इन लोगों को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता हैं। इसी तरह कि जोड़ी अर्जुन कपूर Arjun Kapoor और मलाइका अरोरा की हैं। जिसे कई फैंस पसंद भी करते है। तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स इनकी जोड़ी पर हर समय अपनी नजर गढ़ाये ही बैठे रहते हैं।

उम्र के लंबे गैप के बाद भी अर्जुन Arjun Kapoor और मलाइका का ये रिश्ता लोगों ने अभी अभी अपनाया ही था, कि अब दोनों के अलग होने की खबरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि ये आज से नहीं बल्कि लंबे समय से हो रहा हैं।  

जिसके चलते सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है की अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है। दरअसल ये मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसलिए गरमाया है क्योंकि हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसके कैप्शन को पढ़ने के बाद फैंस ने अब दोनों के अलग होने की बात की है।

आपको बता दे की अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है की वे सोलो वेकेशन पर गए है। जिसके बाद अब मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरे और भी तेजी से वायरल हो रही हैं। असल में अर्जुन कपूर Arjun Kapoor ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा है की जिंदगी छोटी सी है अपने विकेंड्स लंबे बनाए।

जिसमे मलाइका नहीं हैं।  ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के बिना ही वेकेशन पर जाने का मतलब फैंस ने दोनो का ब्रेकअप ही समझा है। जबकि अर्जुन और मलाइका की और से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।