BBA vs BCA : BBA और BCA में कौन-सा कोर्स है बेहतर? जानिए- किस में मिलेगी बेहतर सैलरी….

BBA vs BCA : आजकल पढ़ाई को लेकर लोग काफी सजग हो चुके हैं और वह अपने भविष्य को लेकर ही आगे की पढ़ाई भी करते हैं। इसी तरह अगर आपने 12वीं कक्षा की पढ़ाई कॉमर्स स्ट्रीम से की है तो आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि 12वीं के बाद आपको BBA या BCA में से कौनसा कोर्स करना जरूरी है और इनमें से कौन सा कोर्स आपके लिए सबसे सही रहेगा? देखा जाए तो यह दोनों एक ग्रेजुएशन के कोर्स हैं और इनमें अपना करियर आप बना सकते हैं।

जाने BBA हुए BCA में अंतर

BBA का मतलब होता है बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी कि आप इस कोर्स को पढ़ने के बाद ग्रेजुएट हो जाते हैं। यह 3 साल का कोर्स है जिसे 12वीं कक्षा के बाद किया जा सकता है। अधिकतर 12वीं कक्षा में कॉमर्स लेने वाले विद्यार्थी BBA का कोर्स करते है लेकिन ये जरूरी नहीं है बल्कि कोई भी स्ट्रीम का छात्र BBA का कोर्स कर सकता है।

BBA में पढ़ने होते है ये सब्जेक्ट

आपको बता दें कि BBA मैनेजमेंट या बिजनेस के लिए पढ़ाई का एरिया है। BBA के कोर्स में छात्रों को बिजनेस कम्युनिकेशन, एकाउंटिंग, मैनेजमेंट, प्रेजेंटेशन, एप्लाइड स्टेटिक्स, मार्केट की समझ, मार्केटिंग, भू वैज्ञानिक उत्पाद विविधता के विषय पढ़ाए जाते है।

BBA कोर्स की कितनी लगती है फीस

हमारी जानकारी के अनुसार BBA कोर्स की फीस 2-6 लाख रुपये के बीच होती है। आप अगर सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है तो आपको इसके लिए परीक्षा देकर अच्छे अंक लाने होते है। वहीं प्राइवेट कॉलेज अपने अनुसार ही BBA कोर्स की फीस तय करते है।

BBA के बाद करियर ऑप्शन

अगर आप किसी कॉलेज में पढ़ रहे है और वहाँ कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा है तो आप इसका फायदा उठा सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो किसी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देकर भी अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है। अगर आप चाहे तो BBA के बाद MBA की पढ़ाई भी कर सकते है।

BCA क्या है?

BCA का मतलब बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन है। इसमें आपको 3 साल का कोर्स करने पर कंप्यूटर की एक डिग्री मिलती है। अगर कोई छात्र आईटी सेक्टर या कंप्यूटर साइंस में अपना करियर बनाना चाहता है तो उसे BCA की पढ़ाई करनी चाहिए। BCA के कोर्स में आपको डाटा स्ट्रक्चर, डाटाबेस, नेटवर्किंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे C, C++, जावा आदि की जानकारी दी जाती है। आप चाहे तो BCA के बाद MCA भी कर सकते है।