Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Education»गिद्ध गायब, गंदगी हावी! पर्यावरण को निगल रही मरे जानवरों की लाशें..अब संक्रमण का डर
    Education

    गिद्ध गायब, गंदगी हावी! पर्यावरण को निगल रही मरे जानवरों की लाशें..अब संक्रमण का डर

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJune 5, 2025 3:13 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Special Environment Day
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Special Environment Day : एक समय था जब अपने देश में करोड़ों की संख्या में गिद्ध हुआ करते थे। अपने आसपास के क्षेत्र और परिवेश भी गिद्धों से भरे थे। कोई जानवर मरा नहीं कि गिद्ध की गजब घ्राण शक्ति उसे उस तक पहुंचा देते थे। सैकड़ों के झुंड में गिद्ध उतर जाते थे और मरे जानवरों के मांस को खाकर सिर्फ हड्डियों छोड़ते थे। जिसमें गीदड़ लटके रहते थे। कभी कभी मरे जानवरों के शव के पास गिद्ध, गीदड़ और कौए के बीच उसके मांस खाने को लेकर गजब की प्रतियोगिता देखने के लिए बचपन में उत्सुकता से भर जाता था।

    वह डरावना दृश्य अक्सर नदियों झीलों के किनारे और बड़ी गाछियों में दिख जाता था जहां चमार उनकी खाल तो उतार जाते लेकिन छिले शरीर को गिद्धों सियारों के लिए छोड़ जाते थे लेकिन,आज शायद ही गिद्ध दिखते हैं। बिहार से पिछले 20-25 वर्ष पूर्व ये अनोखे और मानव तथा प्रकृति के उपकारी पक्षी गायब हो गए। एक आंकड़े के अनुसार वर्ष 1990 से 2010 के बीच भारत से पांच करोड़ से अधिक गिद्ध गायब हो गए। इसने दुनिया भर में प्रकृतिवादियों और पर्यावरण प्रेमियों की चिंता बढ़ गई।

    मौतों का कारण —

    मवेशियों के इलाज में डायक्लोफ़ेनाक दवा के इस्तेमाल को वैज्ञानिकों ने इसके मरने और गायब होने का मुख्य कारण बताया। इसके अलावे अन्य रसायनों के प्रयोग, मानवीय गतिविधियों से इसके नेचुरल हैविटेट वास स्थान में कमी, जलवायु परिवर्तन पर पक्षियों का अऔर भारतीय उप-महाद्वीप में अवैध वन्य जीव व्यापार इनकी संख्या के कारण बनते गए और अधिकांश क्षेत्रों से ये विलुप्त होते गए।

    प्रभाव —-

    अब गिद्धों के गायब होने से मानव जीवन को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। अमेरिका की एक रिसर्च पत्रिका अमेरिकन इकोनोमिक एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि अनजाने और मानवीय करतूतों से इन पक्षियों के मौत से मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। बड़े पैमाने पर इनकी मौत से वातावरण और मिट्टी तथा जल में घातक बैक्टीरिया और संक्रमण फैलता जा रहा है। इसकी वजह से पिछले पांच साल में करीब पांच लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

    गिद्ध प्राकृतिक अपमार्जक थे और वे मरे जानवरों की लाश खाकर वातावरण, मिट्टी और जल को प्रदूषण से बचाते थे । इनके नहीं रहने का कारण जानवरों की लाश का सड़ना जारी रहा और वातावरण प्रभावित होता रहा। इधर मरे जानवरों के सड़ते मांस को खाते कुत्ते पागल होते गए और उन्होंने मनुष्य तथा अन्य जीवों को काटने से उनकी मौत होने लगी। मरे मवेशियों को तुरंत चट कर जानेवाले गिद्धों की प्राकृतिक अपमार्जक का कोई विकल्प दुनिया को नहीं है और आज मरे जानवरों की लाशें नदियों, जलस्त्रोतों और मिट्टी को भयानक प्रदूषित करते वातावरण में गंदगी फैला रहे हैं।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के शाम्हो में 7 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन..
    Next Article बेगूसराय में बमबाजी से मचा हड़कंप; 4 लोग घायल, DSP ने किया मौके का निरीक्षण…
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    February 27, 2026 11:38 pm

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm

    कभी आपने सोचा New Year 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? आज यहां जान लीजिए

    January 1, 2026 9:59 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    By सुमन सौरबMarch 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच सोमवार सुबह…

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.