UPSC की तैयारी के लिए बेस्ट है ये किताबें, मिलेगी 100% सफलता की गारंटी….

IAS या IPS बनने के लिए हमें यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की एग्जाम क्लियर करनी पड़ती है। यूपीएससी की परीक्षा भारत के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लगभग 10 लाख कैंडीडेट्स यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में बैठते हैं।

जिनमें से महज 1000 कैंडीडेट्स का सिलेक्शन होता है। इसका एग्जाम क्लियर करना काफी मुश्किल है। UPSC की परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इस परीक्षा में किताबों का चयन करना बहुत जरूरी है।

यदि हम सही और अच्छी किताबें नहीं चुनेंगे तो इस कठिन परीक्षा में सफल होना मुश्किल है। इसीलिए सोच समझकर सही किताब का चुनाव करें। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उन बेस्ट किताबों के बारे में बताएंगे जिसे यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते समय निश्चित तौर पर पढ़ना चाहिए। यह किताबें आपको UPSC की एग्जाम क्लियर करने में काफी मदद करेगी। तो चलिए जानते हैं उन किताबों के नाम जो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के दौरान पढ़ना जरूरी है।

यूपीएससी की परीक्षा के लिए कौन सा किताब है सही?

यदि आप यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की शुरुआत कर रहे हैं तो शुरुआत एनसीईआरटी (NCRT) की किताब से करें। एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई का बुनियादी ढांचा तैयार करने में आपकी मदद करेगी। यदि आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो एम लक्ष्मीकांत की इंडियन पॉलिटी किताब भी आपके लिए बेस्ट है। इस किताब के माध्यम से आप संविधान और भारतीय राज्य व्यवस्था को अच्छे से समझ पाएंगे।

भारतीय इतिहास और संस्कृति के नॉलेज के लिए नितिन सिंघानिया की भारत कला और संस्कृति, पूनम दलाल दहिया की प्राचीन और मध्यकाल भारत। सोनाली बंसल की आधुनिक भारतीय इतिहास काफी अच्छी है। भारतीय और विश्व भूगोल को जानने के लिए गोह चेंग लियोंग की फिजिकल एंड ह्यूमन ज्योग्राफी बेस्ट है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को समझने के लिए आप नितिन सिंघानिया की इंडियन इकोनॉमी, रमेश सिंह की इंडियन इकोनॉमी की किताब पढ़ सकते हैं। दुनिया के इतिहास के बारे में जानने के लिए आप कृष्ण रेड्डी की विश्व इतिहास की किताबें पढ़ सकते हैं।

Exit mobile version