चीन और पाक सीमा पर LOC और LAC क्यों है? जानें- दोनों में अंतर और विवाद की वजह…

LOC and LAC : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के साथ अक्सर सीमा विवाद की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आपको खबरों में एलएसी और एलओसी नाम के शब्द सुनने को मिलेंगे होंगे। दरअसल भारत की सीमाएं 7 पड़ोसी देशों से लगती हैं।

ऐसे में भारत की 15106 KM की बॉर्डर लाइन दूसरे पड़ोसी देशों से लगती हैं, जो कि इंटरनेशनल बॉर्डर, एलएसी और एलओसी है। Aa इन तीनों शब्दों को आप सुनते तो जरूर होंगे लेकिन आज हम इसके बीच के अंतर को जानेंगे, खास कर LOC और LAC को करीब से सेसमझेंगे।

लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC)

LOC को लाइन ऑफ कंट्रोल कहा जाता है. इस सीमा का निर्धारण सेना द्वारा किया गया है और इस सीमा पर काफी विवाद है। भारत में LoC की सीमा भारत-पाकिस्तान के बीच है और यह जम्मू-कश्मीर की सीमा है। LOC की लंबाई करीब 776 किमी है।

.नियंत्रण रेखा दो देशों के बीच सैन्य समझौतों के तहत आधिकारिक रूप से निर्धारित सीमा है। इस सीमा में कश्मीर को विभाजित कर दिया गया है और कश्मीर का कुछ भाग पाकिस्तान के कब्जे में है। यानी एलओसी की सीमा भारत और पाकिस्तान की सीमा है, जो कश्मीर में है। 1971 के बाद युद्धविराम समझौते में यह बात सामने आई, जब युद्धविराम रेखा को ही सीमा मान लिया गया।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी), जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा माना जाता है। भारत में चीन सीमा पर कुछ हिस्सा एलएसी के अंतर्गत है, जो द्विपक्षीय समझौते में तय हुआ था. यह एक ख़ाली ज़मीन है और अब तक ज़मीनी हालात को लेकर तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं।

भारत की सीमा 7 देशों से लगती है, इन देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान बांग्लादेश, म्यांमार और चीन शामिल हैं। भारत LAC को 3,488 किमी लंबा मानता है, लेकिन चीन इसे लगभग 2,000 किमी लंबा मानता है। LAC का हिस्सा सिर्फ लद्दाख में ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्या है?

इसका पालन हर देश करता है। यह क्षेत्र रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा 15,106 किलोमीटर है। इसमें भारत की चीन के साथ 3488 किमी, पाकिस्तान के साथ 3023 किमी, नेपाल के साथ 1751 किमी, भूटान के साथ 699 किमी, अफगानिस्तान के साथ 106 किमी, म्यांमार के साथ 1643 किमी, बांग्लादेश के साथ 4096 किमी की सीमा लगती है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों की सहमति होती है और सीमा रेखा तय होती है।

Exit mobile version