Apple के Logo में क्यों होता है आधा कटा सेब, पूरा क्यों नहीं होता, जानें – वजह

डेस्क : पूरे दुनिया में एप्पल(Apple) कंपनी का मोबाइल मशहूर है। दुनिया उसे i-phone के नाम से जानती है। एप्पल कंपनी वाले हमेशा अलग-अलग तरह के मोबाइलों को लॉन्च करती रहती है। जिससे ग्राहक को पसंद आता है, लेकिन क्या आपने उस एप्पल के फोन में कभी गौर किया है, कि उसमें थोड़ा सा सेब यानी कटा हुआ ही सेव क्यों रहता है?

आखिर ऐसा क्या वजह है जो कंपनी वालों ने ऐसा ही कटा हुआ सेब का logo लगवा दिया है, पूरा भी तो लग सकता था। यह सवाल आप लोगों के दिमाग में बार बार आता होगा। तो आइए जानते हैं आखिर ऐसा कंपनी वालों ने क्यों किया? दरअसल,1977 में रॉब जेनिफ ने इस लोगो को तैयार करके एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स को दिखाया था, जिसमें पहली नजर में ही उस जॉब्स को चखे हुए सेब का Logo पसंद आ गया।

आपको बता दें चखे हुए सेब के बारे में बताया जाता है कि कम्प्यूटर साइंस के पिता माने जाने वाले एलन टर्निंग की याद में बनाया गया है, जिनकी 1954 में संदिग्ध परिस्थियों में निधन हो गई थी और उनके शव के पास से एक चखा हुआ ज़हरीला सेब बरामद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ जेनिफ बताते हैं कि सेव फलों में से ऐसा फल है अगर उसकी आकृति थोड़ा कट भी जाती है तो उसका पहचान नहीं बदलता है फिर भी वह सुंदर ही लगती है इसी कारण से एप्पल के कंपनी वालों ने इस चखे हुए सेब के Logo का चयन किया।

जेनिफ ने अपने बयान में यह भी कहा कि स्टीव जॉब्स अपने कंपनी का नाम एप्पल ही रखा क्योंकि उत्तर कैलिफोर्निया में उनका सेब का एक बाग था और वहां उनका काफी समय वहीं पर बीता था और स्टीव सेब को एक मुकम्मल फल मानते थे। और उन्हें सेव से बहुत ज्यादा लगाव था। अपनी कंपनी को तैयार करने जा रहे थे। तो उन्हें सेब का नाम बेहतर लगा इसीलिए उनका चयन किया।