Saturday, July 27, 2024
Knowledge

आखिर ट्रक के पीछे ‘Horn OK Please’ क्यों लिखा होता हैं? क्या आप जानते है इसका मतलब…

Horn OK Please : आप लोग जब भी सड़क पर गाड़ी लेकर निकलते होंगे तो आपने कई सारी गाड़ियों के पीछे कुछ ना कुछ लोगो या स्टिकर वगैरह तो जरूर देखा होगा। कुछ गाड़ियों पर भगवान से जुड़े नाम लिखे होते हैं तो कुछ पर लोग अपने बच्चों के नाम लिखवाते हैं, वहीं कुछ ट्रकों के पीछे शायरी भी लिखी होती है। क्या आपने कभी isn चीज पर ध्यान दिया है कि अधिकतर ट्रकों के पीछे ‘Horn OK Please’ लिखा होता है।

हमारे सामने हर रोज ऐसी कई चीजे आती हैं जिन्हें हम देखे तो हैं लेकिन उनका मतलब नहीं पता होता है। ऐसी ही चीज हम रोज ट्रकों पर देखते है, जिन पर ‘Horn OK Plaease’ लिखा होता है। लेकिन क्या आपको इसका मतलब पता है? आखिर यह क्यों लिखा जाता है? अगर नहीं पता, तो चलिए हम बताते है आपको इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी।

ये होता है कारण

अपने ट्रकों के ऊपर ‘Horn OK Please’ लिखा हुआ जरूर देखा होगा, जिसकी एक खास वजह होती है। दरअसल, ट्रक के पीछे का वाहन जब आगे आना चाहता है तो वह आगे आने से पहले हॉर्न (Horn) देता है। जब ट्रक ड्राइवर को ऐसा लगता है कि कोई पीछे का वाहन उसे ओवरटेक करने वाला है और आगे से कोई गाड़ी नहीं आ रही है तो ट्रक ड्राइवर OK का इंडिकेटर दे देता है।इसके बाद ही पीछे की गाड़ी आगे जा सकती है। इस तरह से Horn OK Please का साइन एक्सीडेंट होने से बचाता है।

OK से जुड़ा दिलचस्प तथ्य

इसके अलावा OK को द्वितीय विश्व युद्ध से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध में डीजल की कमी हो गई थी, ऐसे में ट्रकों में केरोसिन से भरे कंटेनर रखे जाते थे। सबको पता है कि केरोसिन आग जल्दी पकड़ता है। इसलिए कोई दुर्घटना के समय इसमें आग ना लगे, इसलिए उचित दूरी बनाए रखने के लिए ‘OK Kerosene’ लिखा जाता था, लेकिन बाद में इसे OK लिखा जाने लगा। हालांकि अब चौड़ी सड़कें होने की वजह से ये स्लोगन भी लिखा जाना कम हो गया।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।