क्या कारण है कि विदेश में चार और भारत में तीन ब्लेड वाले पंखे का होता है इस्तेमाल, जानिए यहां

डेस्क : आजकल गर्मियों का मौसम है और देश के अधिकतर शहरों में गर्मी का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहता है। गर्मी से बचाव के लिए लोगों के घर में पंखे, कूलर और एसी लगे होते हैं। हालांकि, बजट कम होने के कारण ज्यादतर लोग पंखे ही लगाते हैं। आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि घरों में जो पंखे लगे होते हैं उसमे तीन ब्लेड लगे होते हैं।

लेकिन अब मार्केट में चार ब्लेड वाले पंखे भी आने लगे हैं। चार ब्लेड वाले पंखे विदेशो में ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। आईए जानते हैं चार ब्लेड वाले और तीन ब्लेड वाले पंखे के बीच का अंतर – अमेरीका, रूस में चार ब्लेड वाले पंखे का उपयोग किया जाता है। ऐसे तो यहां हर घर में एयरकंडीशनर होता है लेकिन चार ब्लेड वाले पंखे एसी के सप्लीमेंट के तौर पर लगाए जाते हैं। यानी कि एसी की हवा को कमरे तक फैलाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।

भारत में 3 ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल कमरे में हवा के लिए किया जाता है। यहां घरों मे काफ़ी कम एसी लगे हुए देखने को मिलते हैं। ज्यादा पंखे ही लगाए जाते हैं। तीन ब्लेड वाले पंखे चार ब्लेड वाले पंखे के मुकाबले अधिक तेजी से चलते हैं और हल्के भी होते हैं। यही कारण है कि भारत में ज्यादा तीन ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल होता है।

आपको बता दें कि चार ब्लेड वाले पंखे तीन ब्लेड वाले पंखे के मुकाबले अधिक बिजली की खपत करते हैं। साथ ही चार ब्लेड वाले पंखे का दाम भी अधिक होता है। इसलिए भारत में लोग तीन ब्लेड वाले पंखे को खरीदना ज्यादा प्रेफर करते हैं।