Friday, July 26, 2024
Knowledge

आखिर पानी के ऊपर भारी-भरकम जहाज क्योंं नहीं डूबता है? जानें- इसके पीछे का विज्ञान….

Heavy Ship Float : जब पानी में एक बड़ा सा जहाज चलता है तो उसे देखकर मन बड़ा खुश होता है। लेकिन इसके साथ ही एक सवाल भी सभी लोगो के मन में आता है कि इतना बड़ा जहाज पानी में कैसे तैर सकता है, आखिर वो डूबता क्यों नहीं है? जबकि हम इसकी जगह अगर लोहे की कोई छोटी सी भी डालते है तो वो डूब जाती है। लेकिन आज हम इसका फंडा आपको बताते है।

आखिर क्यों पानी में नहीं डूबता जहाज?

पानी में कोई भी बड़ा जहाज हो वह चलता ही रहता है उसके नहीं डूबने का एक वैज्ञानिक कारण है। दरअसल जहाजों या नावों को आर्कीमिडीज के सिद्धांत को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। अगर हम आसान भाषा से इस बात को समझाये तो आर्किमिडीज का नियम कहता है कि पानी में डूबी हुई कोई चीज पर ऊपर की ओर लगने वाला कुल बल वस्तु द्वारा हटाए गए पानी के भार के बराबर होता है।

इसका मतलब हम पानी में लोहे की कोई वस्तु डालते है तो वो अपने वजन के बराबर पानी को हटाती हुई नीचे चली जाती है। वहीं पानी के अंजर जो हवा होती है वो पानी की तुलना में बहुत कम घनत्व की होती है। इसी कारण से ये चीज पानी में नहीं डूबती है।

पानी में कैसे चलता है जहाज?

बता दें हर जहाज को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि उसका इंजन, पैडल व्हील, मशीनों और प्रोपेलर पानी के दवाब को ऊपर करके उसे गति प्रदान करता है, जिससे आगे बढ़नेे के लिए जहाज को हवा मिलती है। वैसे तो जहाज में प्रोपेलरों की संख्या इसके आकार पर निर्भर करती है। लेकिन ज्यादातर जहाज में प्रोपेलरों की संख्या चार ही होती है।

लेकिन अगर आप ऐसा सोच रहे है कि अगर ऐसा है तो फिर टाइटैनिक जहाज कैसे डूबा? अगर किसी जहाज में छेद हो जाता है या फिर जहाज के टूटने के कारण इसमें सीमा से ज्यादा पानी भर जाता है तो इसका वजन बढ़ जाने के कारण ये डूब जाता है। इसलिए जहाज अपना रास्ता नहीं ढूंढ पाता और डूब जाता है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।