केला देखकर चूहों में क्यों बढ़ जाती है परेशानी, आइए जानते हैं कारण

वैज्ञानिकों ने चूहे को लेकर एक खुलासा किया है। हाल ही में पता चला कि केले से चूहे भागते हैं। केले की सुगन्ध से चूहों में तनाव होने लगता है। इसकी जानकारी मॉन्ट्रियल क्यूबेक में मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दी है। उन्होंने चूहों में स्ट्रेस हार्मोंस का पता लगाया है।

शोध में पाया गया है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली चुहियों के मूत्र में एंटपेंटिल एसिटेट नामक कंपाउंड के चलते चूहों में हार्मोनल बदलाव शुरु हो गए। केले में इसी कंपाउंड के चलते एक ख़ास तरह की खुश्बू आती है। साइंस एडवांस एंड जर्नल में छपी एक लेखक जेफरी मोगिल के अनुसार, किसी अन्य प्रयोग के लिए लैब में चुहिया थी। हमारे एक छात्र ने महसूस किया कि चूहों में एक अजीब तरह का व्यवहार करते देखा जा रहा है।

शोधकर्ताओं ने आगे बताया कि नर वर्जिन चूहा अपनी अनुवांशिक फिटनेस को आगे बढ़ाने के लिए चुहियों की बच्चों की हत्या जैसी अक्रमकता के लिए जानें जाते हैं। वहीं अपने बच्चे को बचाने के लिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली चुहिया अपने शरीर से रसायनिक उत्सर्जन करने लगती है। इसके जरिए ख़ुद से दूर रहने का सन्देश चूहों को देता है।

चुहियों के मूत्र में मौजूद केमिकल के कारण चूहों में तनाव का स्तर बढ़ जाता है। तब शोधकर्ताओं ने सोचा कि यदि यही केमिकल किसी और चीज में मिले तो क्या चूहों में यही व्यवहार रहेगा। इसके बाद शोधकर्ताओं ने रवि को केले में डुबोकर चूहे के पिंजरे में डाल दिया। इसकी खुशबू से चूहों के बीच तनाव का स्तर काफी बढ़ गया। साथ ही यह वर्जिन चूहों में ज्यादा देखा गया।