रोजाना दांतों की सफाई करने के बाद भी क्यों रह जाते हैं दांत पीले? जानिए कारण

डेस्क : इंसान सबसे खूबसूरत तब लगता है जब वह खुलकर हंसता है। लेकिन खुलकर हंसने के साथ हमारे चेहरे की और भी कई सारी चीज़ों का भी असर होता है। जब हम हंसते हैं तो हमारे दांत सामने वाले को दिखता है। हर इंसान की चाहत होती है कि उसके दांत मोतियों जैसे चमकदार और खूबसूरत हो। इसके लिए रोजाना दांतो की सफाई करते हैं लेकिन फिर भी दांतो से पीलापन नहीं जाता।

ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि रोजाना दांत साफ करने के बाद भी दांत पीले क्यों रह जाते हैं? वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का कारण बताया है आइए जानते हैं। कई बार ऐसा होता है कि दो बार दांतो की सफाई करना काफी नहीं होता। विशेषज्ञ ने दांतो के पीले होने के कई सारे वजह बताए हैं।

इनमें सबसे पहली वजह है अधिक चाय, कॉफी, रेड वाइन या सोडा ड्रिंक का उपयोग करना। रोजाना यदि इनका इस्तेमाल किया जाता है तो दांतो को साफ़ करने के बाद भी पीलापन नहीं जाता। उदाहरण के लिए सोडा से समझने की कोशिश करते हैं। सोडा में एक ऐसा केमिकल पाया जाता है जो दांतों की ऊपरी परत को हटा देता है और हमारे दांत बेरंग होने लगते हैं। ऐसे में अगर दांत पीले हो रहे हो तो सबसे पहले इन चीजों को कंट्रोल करना शुरु कर दें। रोज दांतों की सफाई करें जिससे कि पीलापन कम हो।

दांतो के पीले होने का एक बड़ा कारण तंबाकू या धूम्रपान का सेवन करना भी होता है। इसका सेवन जितना कम करेंगे हमारे दांतों के पीलेपन का खतरा उतना ही कम होगा। इसलिए ना सिर्फ दांतों की रोजाना सफाई करना जरूरी है बल्कि इन चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। इसके अलावा कुछ दवाइयों के सेवन से भी दांतों में पीलापन आ जाता है। इन दवाइयों में हाई ब्लड प्रेशर कीमोथेरेपी और एंटीबायोटिक्स आदि शामिल है।

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बेहद कम उम्र से कुछ बच्चों के दांत पीले नजर आते हैं। इसका एक वजह उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। जिसके चलते दांतो की बाहरी परत ठीक से विकसित नहीं हो पाती है और स्ट्रेन नजर आते हैं या पीलापन बढ़ने लगता है। दांतो के पीले होने का एक कारण बढ़ती उम्र का होना भी होता है। दातों के पीछे पीले रंग की डेंटिंन होती है। जब उम्र बढ़ती है तो दातों की परत जिसने लगती है और ऐसे में पीले रंग की डेंटिन दिखने लगती है।