आखिर घर में क्यों आ जाती है मक्खियां? जान लेंगे वजह तो बदल देंगे सफाई का तरीका…

Housefly Home Enter : बरसात के मौसम में लोग मक्खियों के कारण काफी ज्यादा परेशान हो रहे है। इस मौसम में कई सारी मक्खियां घर में आकर भीनभिनाने लगती है जिससे आप परेशान होकर स्प्रे या घरेलू उपाय अपनाते है। रात में मच्छर और मक्खियों को भगाने वाले उपकरण और मशीनों को भी चालू रखते हैं। इसके साथ ही हर रोज पोछा मारने के बाद भी मक्खियां आपके घर से बाहर नहीं जाती हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि मक्खियों के घर में आने की वजह कुछ ऐसी है कि अगर आप इनके किचन, बाथरूम और रसोई में आने के कारण को जान लेंगे तो आपके सफाई के तरीके भी बदल जाएंगे। आइए बताते हैं कि आखिरकार घर में मक्खियां क्यों आती है?

अंडे के लिए

एक वेबसाइट के अनुसार अगर घर में मक्खियां अंडे देना शुरु कर देती है तो उन्हें घर से बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको ऐसी जगहों को ढूंढ कर निकालना होगा जहां यह अपने अंडे जमा करती हैं। यह कोई भी गंदी जगह है या कूड़ेदान हो सकता है जिसे आपको हमेशा साफ रखना होता है।

ब्रीडिंग पॉइंट बह जाना

कई बार भारी बारिश के कारण मक्खियों का ब्रीडिंग पॉइंट बह जाता है या नुकसान हो जाता है, इसलिए वह घरों में प्रवेश करें अपने अंडे देने के लिए अनुकूल जगह ढूंढती हैं। इसलिए अंडे देने के लिए अनुकूल जगह ढूंढने के बाद अंडे देना शुरू कर देती है और जानकारी के लिए बता दें कि मक्खियां एक बार में बहुत सारे अंडे दे सकती हैं।

खुली खिड़की, दरवाज़े या कचरापात्र

अगर आपके घर के दरवाजे के पास कूड़ा डाल रखा है या खुली खिड़कियों के पास कचरा पात्र रखा है तो यहां से मक्खियां आपके घर में प्रवेश कर सकती हैं। एक बार घर में आसानी से प्रवेश करने के बाद वहां अंडे देने की प्रक्रिया शुरु कर देती हैं।

टूटा ड्रेन पाइप

कल हमारे घर में किसी कारण से ड्रेन पाइप या गंदे पानी का नाला टूट जाता है और हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इन्हीं गंदी जगहों पर मक्खियां अंडे दे जाती हैं और अंडे से मक्खियां निकलने के बाद उसमें पर कब्जा कर लेती है। अगर जल्दी से इनका उपाय ना किया जाये तो इनकी संख्या बढ़ने लगती है।

खाने की खुशबू

कई बार हम खाने पीने की चीज है जैसे फल, मसाले, सब्जियां आदि खुले ही छोड़ देते हैं जिनकी महक से भी मक्खियां घर में प्रवेश कर जाती है। दरअसल सौंफ जैसे सुगंधित मसाले भी मक्खियों को आकर्षित करते हैं। इसलिए हमेशा हाइजीन और घर में पूरी साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए जिससे आपके घर में मक्खियां ना बंद हो जाएगी।