आखिर मानव के बाल सफेद ही क्यों होते हैं? लाल-पीले क्यों नहीं? जानें- इसके पीछे का कारण..

Why Are Human Hair White? इंसान की खूबसूरती बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका सिर के बालों की होती है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग अपने बालों को सजाते हैं। बालों को लेकर आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाल काले क्यों होते हैं। लाल और पीला क्यों नहीं?

आपने देखा होगा कि जब बच्चा पैदा होता है तब भी उसके बाल काले ही रहते हैं। हालांकि कुछ समय बाद यह बुढ़ापे के साथ सफेद होने लगते हैं, लेकिन ये दोनों रंग बालों के लिए प्राकृतिक रंग हैं। आज इस लेख में हम आपकी सभी दुविधाओं का समाधान करेंगे और जानेंगे कि बाल काले क्यों होते हैं। तो आइये जानते हैं।

बाल के काले होने का क्या कारण है?

बालों के काले होने का कारण मेलेनिन की उपस्थिति है, जो एक प्रकार का रंगद्रव्य है। मेलेनिन बालों, त्वचा और आंखों के रंग को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह मुख्य रूप से बालों का रंग निर्धारित करने का काम करता है और इसमें रंग की अलग-अलग डिग्री हो सकती है।

आपको बता दें कि मेलेनिन के दो मुख्य प्रकार होते हैं- यूमेलानिन और फोमेलेनिन। यूमेलानिन काले और भूरे बालों के लिए जिम्मेदार होता है, जबकि प्यूमेलानिन गहरे लाल या नारंगी बालों का कारण बनता है।

क्यों होते हैं बाल सफेद?

अब आपके मन में यह सवाल चल रहा होगा कि आखिर ये बाल सफेद क्यों होते हैं? दरअसल उम्र बढ़ने के साथ साथ इंसान के शरीर में मेलेनिन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे बालों पर इसका असर पड़ने लगता है और बाल सफेद हो जाते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं जब बच्चा छोटा होता है और बाल पक जाते हैं। यह परिवार के जीन पर भी निर्भर करता है, जिसके कारण कई बच्चों के बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं।