सोना में ऐसा क्या चीज है जो इतना महंगा बिकता है? जानें – Gold निकालने की प्रक्रिया….

Why Gold Expensive:  सोने के आभूषण पहनना हर किसी का शौक होता है। इसके लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं। सोने में महिलाओं की खास रुचि रहती है। यह बेहद खास माना जाता है। लेकिन क्या अपने कभी यह सोचा कि सोने में ऐसा क्या रहता है कि अन्य धातुओं से इसकी कीमत अधिक क्यों होती है। आज इसके खासियत को जानेंगे जो इससे इतना खास और महंगा बनानता है।

सोने की मांग

दरअसल दुर्लभ चीजें अक्सर महंगी होती है। ऐसा ही कुछ सोने (Gold) का भी है। सोने की ऊंची कीमत के पीछे कई कारण हैं। सोना एक बहुत ही उपयोगी धातु है, साथ ही यह प्रकृति में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। वहीं दूसरी ओर इसकी मांग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे में जिस चीज की मांग ज्यादा होती है और वह कम मात्रा में उपलब्ध होती है, उसकी कीमत अपने आप बढ़ जाती है और वह महंगी भी हो जाती है।

सोना निकालने की प्रक्रिया है महंगी

सोना प्रकृति में मुक्त और संयुक्त दोनों रूपों में पाया जाता है और सोने के अयस्कों से शुद्ध सोना प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत महंगी है। जिसके कारण सोना काफी महंगा हो जाता है. शायद आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि सोना समुद्र से भी मिलता है, लेकिन समुद्र से सोना निकालने की प्रक्रिया भी बहुत महंगी है। इस प्रकार सोने का उत्पादन अन्य धातुओं की तुलना में बहुत महंगा है और यह इसकी उच्च लागत के पीछे एक प्रमुख कारण है।

सोना चमकदार पीली धातु

इसके अलावा इसके महंगा होने के पीछे एक और कारण है। सोना एक पीले रंग की चमकदार और बेहद खूबसूरत धातु है और खूबसूरत चीजों की कीमत हमेशा ऊंची होती है। इस तरह सोने की चमक और सुंदरता भी उसके महंगे होने का एक बड़ा कारण है। आइए अब जानते हैं कुछ अन्य कारण जिनकी वजह से इसकी कीमत ज्यादा है।