क्या आप जानते हैं ‘मुसलमान और मुस्लिम’ में क्या है अंतर? यहां कंफ्यूजन दूर कर ले….

जो व्यक्ति इस्लाम धर्म को मानते हैं उसने मुस्लिम कहा जाता है। मुस्लिम एक अरबी शब्द है। जो लोग अल्लाह के धर्म में यकीन रखते हैं उन्हें मुस्लिम कहा जाता है। 20वीं सदी में अल्लाह को मानने वाले को Moslem कहा जाता था। जिसे बाद में मुस्लिम कहां जाने लगा।

कौन होते हैं मुसलमान?

मुसलमान शब्द की बात करें तो इस शब्द का प्रयोग ज्यादातर मध्य और दक्षिण एशिया में होता है। 1960 के दशक में अंग्रेजी साहित्यकार मुसलमानों के लिए मोहम्मडन या महोमेतन शब्द का प्रयोग करते थे। मगर बहुत सारे मुसलमान को यह शब्द आपत्तिजनक लगता था। क्योंकि मुसलमान का कहना था कि मोहम्मडन या महोमेतन शब्द का अर्थ होता है पैगंबर मोहम्मद की प्रार्थना करने वाला। हालांकि मुसलमान का मानना है कि इस्लाम अल्लाह का धर्म है।

और यह धर्म हजरत मोहम्मद से पहले का है। मुसलमान वहीं व्यक्ति है जो यह बात मानता हो कि अल्लाह के अलावा कोई मौजूद नहीं है। और हजरत मोहम्मद अल्लाह के बंदे हैं। वह व्यक्ति मुसलमान कहलाता है।

मुस्लिमाइट या मुस्लिमिस्ट का भी होता है प्रयोग

कहीं जगह पर मुस्लामों के लिए मुस्लिमाइट या मुस्लिमिस्ट शब्द का भी प्रयोग किया जाता है। वहीं मध्यकालीन यूरोप में आमतौर पर मुसलमान को सारासेन्स भी कहा जाता था।