Thursday, July 4, 2024
Knowledge

भूलकर भी न करें टूटी डिस्प्ले वाले फोन का इस्तेमाल, वरना गले पड़ सकती है बड़ी मुसीबत!

स्मार्टफोन (Smart Phone) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। हमारे देश में स्मार्टफोन यूजर्स दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में मोबाइल फ़ोन के 1.2 अरब उपयोगकर्ता थे। जिनमें से 75 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स थे।

अनुमान है की साल 2026 तक स्मार्टफोन (Smart phone) का इस्तमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक अरब पर पहुंच सकती है। आज कल भारी संख्या में लोग स्मार्टफोन का इस्तमाल करने लगे हैं। यह स्मार्टफोन (Smart Phone) बटन वाले फोन की तुलना में अधिक नाजुक होते हैं।

हल्का सा गिरने पर भी इनका स्क्रीन टूट जाता है। लोग टूटी स्क्रीन वाले फोन का यूज करना नहीं छोड़ते। मगर ऐसा करना उनके सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। आज इस आर्टिकल में हम टूटे स्क्रीन वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से क्या रिस्क हो सकता है इसके बारे में आपको बताएंगे।

टुडे स्क्रीन वाले फोन का इस्तेमाल करने के है यह रिस्क

टच स्क्रीन नहीं करता ठीक से काम

कई बार ऐसा होता है कि जब हम टूटे हुए या क्रैक डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसका टच सही तरीके से काम नहीं करता। जिसके कारण हमें बार-बार फोन पर अपनी उंगलियों से क्लिक करना पड़ता है। जिसके कारण कोई भी मैसेज करने या किसी भी काम को करने में हमें समय लग जाता है।

डिवाइस प्रोटेक्शन पर आ जाता है खतरा

जब हम क्रैक स्क्रीन वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे फोन के जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि फोन का स्क्रीन अंदर की डिवाइस को प्रोटेक्ट करने का भी काम करता है। जब फोन की स्क्रीन टूट जाती है तो उससे फोन के अंदर पानी या कोई भी लिक्विड के जाने का खतरा अधिक बढ़ जाता है जिससे फोन खराब हो सकता है।

हानिकारक रेडिएशन का खतरा

जब हम टूटी स्क्रीन वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह संभव है कि फोन के हानिकारक रेडिएशन का असर हमारे शरीर पर अधिक हो। जो कि हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

आंखों पर पड़ता है असर

जब हमारे फोन की स्क्रीन टूटी होती है तो हमें किसी भी चीज को देखने या कोई भी मैसेज को पढ़ने में अपनी आंखों पर ज्यादा जोर देना पड़ता है। जिसका गलत असर हमारी आंखों पर पड़ता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।