Passport Facts : ये लोग बिना पासपोर्ट करते हैं विदेश यात्रा, जानें – 10 चौंकाने वाले बातें….

पासपोर्ट (Passport) किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता का परिचय होता है यानि एक ऐसा दस्तावेज जो आपका देश, आपकी पहचान बताता है। साथ ही ये भी तय करता है कि आप किस देश जा रहे हैं। पासपोर्ट शब्द की शुरुआत बाइबिल से मानी जाती है,

क्योंकि सबसे पहले इस शब्द का उपयोग इसी में किया गया है और जैसा कि इसके अर्थ पर यदि हम जाए तो पास यानी गुजरना और पोर्ट यानी बंदरगाह, तो किसी बंदरगाह से गुजरने का पहचान पत्र होता है ‘पासपोर्ट’

पासपोर्ट से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण जानकारियां

1. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद पासपोर्ट में फोटो अनिवार्य किया गया था।
2. फ्लाइट अटैंडेट के अलावा किसी को भी यूनिफॉर्म में पासपोर्ट के लिए फोटो खिंचवाने का अधिकार नहीं होता है।
3. यदि आपने चेहरे पर टैटू बनवाया है, तब आपको अपना फोटो बदलना होगा यानी नया फोटो लगाना अनिवार्य है।
4.एक्सपायर होने से 6 महीने पहले ही पासपोर्ट रिन्यू करवाना अनिवार्य होता है वर्ना आपको कई सारे देश वीज़ा देने से मना कर सकते हैं।
5.ब्रिटेन के राजा और जापान के राजा-रानी को दुनिया में कहीं भी जाने के लिए किसी भी पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है।
6.पहला आधुनिक पासपोर्ट 1855 में ब्रिटिश सरकार ने जारी किया था।
7.दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर के पास है, जो 193 देशों में वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देता है।
8. पासपोर्ट हरे, नीले, काले या लाल रंग के होते हैं लेकिन देशों ने इन्हें अपने अनुसार अपनाया है, जैसे भारत के पासपोर्ट का रंग नीला है जिसे नई दुनिया का प्रतीक माना जाता है।
9.पासपोर्ट की वैधता देश के अनुसार अलग अलग होती है लेकिन ये 5-10 वर्ष तक हो सकती है।
10.पासपोर्ट की फोटो में मुस्कुराना मना होता है, ये रोक 2004 के बाद लगाई गई है।