जरुरी खबर! अगर कोई व्यक्ति आपकी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा कर लिया तो बिना कोर्ट जाए ऐसे कराएं खाली….

Illegal Possession Of Property : यदि कोई फर्जी दस्तावेजों के जरिए आपकी कमाई पर दावा करता है और उस पर कब्जा कर लेता है, तो आमतौर पर आपको कानूनी लड़ाई (Illegal Possession Of Property) के लिए कोर्ट-कचहरी जाना पड़ता है। लेकिन, हमारा संविधान और कानून भी ऐसे अधिकार देता है, जिसके तहत आप ‘दबंगई’ के जरिए भी अपनी संपत्ति वापस पा सकते हैं। आखिर यह कैसा कानून है और आप इसका किस हद तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारे भारतीय संविधान हर नागरिक को अपनी आत्मरक्षा का अधिकार दिया गया है। संविधान के अनुच्छेद 96 से 106 तक आत्मरक्षा के अधिकार के नियमों और प्रावधानों के बारे में बताया गया है। साफ़ तौर से कहा गया है कि किसी भी नागरिक को अपने जीवन और संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार दिया गया है। आप इस अधिकार को इस तरह लागू कर सकते हैं कि अगर कोई आपको या आपकी संपत्ति को जबरन नुकसान पहुंचाता है,

तो आप उसकी जान भी ले सकते हैं। आमतौर पर इस विवाद को अदालत के जरिए सुलझाया जा सकता है, लेकिन इसमें लंबा वक्त लगेगा। वहीं, अगर आप सक्षम हैं तो कानून आपको बल प्रयोग के जरिए भी अपनी संपत्ति हासिल करने का अधिकार देता है। यदि आप संपत्ति की रक्षा के लिए बल का प्रयोग करते हैं, तो आप सामने वाले की जान भी ले सकते हैं। यानी आप जबरदस्ती किसी के कब्जे से अपनी संपत्ति को मुक्त करा सकते हैं।

यह कानून कैसे काम करता है : इस कानून के तहत अगर आपकी संपत्ति पर किसी ने कब्जा कर लिया है और उस पर कोई निर्माण कार्य कराया है। साथ ही अगर आपने इसमें अपना सामान रखा है तो यह कानून आपको अपनी संपत्ति वापस पाने के लिए बल प्रयोग की अनुमति देता है। आप न केवल उसकी संपत्ति को गिराकर फिर से कब्जा कर सकते हैं।
कानून भी आपका पक्ष लेगा : आमतौर पर किसी की संपत्ति या निर्माण को गिराने पर कानूनी कार्रवाई करनी पड़ती है, लेकिन अगर आपको आत्मरक्षा के अधिकार के कानून का संरक्षण मिल जाता है तो ऐसे मामलों में आपके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होती है. इतना ही नहीं यदि दूसरा पक्ष आपके खिलाफ कोर्ट या पुलिस में शिकायत करता है तो सुनवाई आपके पक्ष में ही होगी।

आप कितना नुकसान कर सकते हैं : यहां गौर करने वाली बात यह है कि भले ही आपको इस कानून के तहत सुरक्षा मिल जाती है और आप बिना बल प्रयोग के अदालतों का चक्कर लगाए बिना अपनी संपत्ति हासिल कर सकते हैं, लेकिन कुछ पाबंदियां भी हैं। कानून यह तय करता है कि सामने वाला आपके खिलाफ जितना बल प्रयोग कर रहा है, आप उतना ही बल प्रयोग कर सकते हैं। यानी अगर आपकी संपत्ति पर कब्जा करने वाले ने आप पर लाठी-डंडों से हमला किया है तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि वह आपको गोली मारने या घातक हथियार से आप पर हमला करने की कोशिश करता है, तो आप आत्मरक्षा में समान घातक बल का उपयोग कर सकते हैं।