Aeroplane : आखिर एक हवाई जहाज को बनाने में कितना खर्च आता है? जान लीजिए…

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि पहले की तुलना में अब कहीं दूर आना जाना बहुत ही आसान हो गया है। पहले जब आप कहीं दूर जाते थे तो उसका सफर शायद से 2 दिन का होता था। लेकिन अब वही सफर मात्र 2 घंटे का रह गया है।

हमारा यह सफर आसान बनाया है हवाई जहाज ने। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे की अभी के समय में प्लेन से सफर करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। बड़े-बड़े उद्योगपति और स्टार अपनी प्राइवेट जेट तक रखते हैं।

आप सभी मोटरसाइकिल, कार, बस की कीमत जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एरोप्लेन कितने में आती है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कितने में आती है एरोप्लेन।

फिक्स नहीं होती है हवाई जहाज की कीमत

आपको बता दें की मोटरसाइकिल, बस और कार की तरह की तरह हवाई जहाजों की कीमत फिक्स नहीं होती है। हवाई जहाज भारी मात्रा में नहीं बनते हैं। यह आर्डर देने पर ही बनते हैं। हवाई जहाज की कीमत हवाई जहाज में लगने वाले उपकरण और उसके साइज पर निर्भर करती है।

जैसे कि अगर आप 3 लोगों के बैठने वाला हवाई जहाज खरीदते हैं तो उसकी कीमत कम होगी। वहीं अगर आप 300 लोगों के बैठने वाला हवाई जहाज खरीदना चाहते हैं तो उसकी कीमत कई गुना ज्यादा होगी।

जानिए अलग-अलग विमानों की कीमत

एक वेबसाइट के अनुसार गल्फ स्ट्रीम 4 विमान की कीमत 38 मिलियन डॉलर यानी 3 अरब 12 करोड़ 57 लाख रुपये है। वही B-2 स्पिरिट विमान की कीमत 737 मिलियन डॉलर यानी करीब 60 अरब रुपये है. सबसे महंगे हवाई जहाज अमेरिका की बोरिंग कंपनी बनाती है।

इस वजह से मांगी आती है हवाई जहाज

एक हवाई जहाज की कीमत इसलिए इतनी ज्यादा होती है क्योंकि इसमें अत्याधुनिक मशीनें, तकनीक और काफी ज्यादा मात्रा में मानव श्रम लगता है। बता दे कि हवाई जहाज बनाने की तकनीक अमेरिका, ब्रिटेन जैसे कुछ गिने-चुने देशों के पास ही मौजूद है।

गिने-चुने देशों के पास तकनीक होने की वजह से ही विमान के व्यवसाय पर इन देशों का कब्जा है। यही वजह है कि यह लोग हवाई जहाज को महंगे कीमत पर बेचते हैं। हालांकि अभी के समय में भारत जैसे कई देश विमान बनाने की तकनीक पर काम कर रहे हैं। लेकिन अभी इसमें समय लगेगा।

भारत में उपयोग में लाई जाती है हर तरह की प्लेन

भारत की बात करें तो यहां अलग-अलग कंपनियों की विमान उपयोग में लाई जाती है। भारत में 6 सीटों वाले हवाई जहाज भी मौजूद है और विशाल ग्लोबमास्टर जैसे विमान भी मौजूद है। जिन्हें भारतीय वायुसेना ऑपरेट करती है। वहीं भारत में कुछ बड़े उद्योगपति और फिल्म स्टार्स ने अपने लिए प्राइवेट जेट रखा हुआ है। आपको बता दें की नीजि प्लेनों में खाने-पीने, मनोरंजन और सोने तक की व्यवस्था होती है।