क्या आप जानते हैं एक Airplane को बनाने में कितना खर्च आता है? जान लीजिए…..

Airplane : आप में से कई लोगों ने एयरो प्लेन में जरूर सफर किया होगा या फिर कभी एयरो प्लेन को देखा तो जरूर होगा। इसमें कई तरह की तकनीक इस्तेमाल की जाती है जिससे कि यह ऊपर जाकर हवा में उड़ता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि एक हवाई जहाज को बनाने में कितना खर्चा आता होगा?

आप लोग इस बात का अंदाजा ही लगा सकते हैं लेकिन किसी को सटीक जवाब नहीं पता है। लेकिन आज आपके सवाल का जवाब हम देने जा रहे हैं। हवाई जहाज आकार में बहुत बड़ा होता है और इसमें कई सारे लोग एक साथ बैठकर विदेश की यात्रा कर सकते है।

हालांकि आजकल टेक्नोलॉजी के जमाने में हवाई जहाज में भी कई सारे एडवांस फीचर्स आ गए है जो यात्रियों को सफर के दौरान आरामदायक और शानदार अनुभव देते हैं। इतनी सारी सुविधाओं से लैस इस प्रकार के बड़े हवाई जहाज को बनाने में काफी खर्च आता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि एक बड़े हवाई जहाज को बनाने में कितना खर्च आ सकता है? आइये जानते है…..

देखा जाए तो एक हवाई जहाज की सटीक निर्माण लागत के बारे में आप नहीं बता सकते हैं। हवाई जहाज की कीमत उसमें दिए गए इक्विपमेंट और सुविधाओं पर निर्भर करती है। इसी के हिसाब से उसकी निर्माण की लागत का अंदाजा लगाया जाता है।

इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हवाई जहाज की कीमत उसके आकार पर भी निर्भर करती है। हवाई जहाज का आकार जितना बड़ा होगा उतनी ही ज्यादा उसकी कीमत होगी। इसके अलावा बोइंग कंपनी के जो विमान होते हैं, उनकी कीमत सबसे ज्यादा होती है।

हमें सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ वेबसाइट की मदद से जानकारी मिली है कि B-2 स्पिरिट विमान की निर्माण लागत करीब 737 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि गल्फस्ट्रीम विमान की निर्माण में करीब 38 मिलियन डॉलर का खर्च आया है। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि एक हवाई जहाज को बनाने में काफी अधिक खर्च लगता है।

आपको बता दें कि इन्हें बनाने के लिए हाईटेक मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा लागत बोइंग विमान को बनाने में आती है। इसलिए इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।