पाकिस्तान में कितने तरह के चलते हैं नोट? भारत के 500 रुपये की कितनी है वैल्यू, जानें-

डेस्क : पाकिस्तान और भारत दोनों पड़ोसी देश है। लेकिन दोनों की आर्थिक स्थिति में काफी अंतर है। वहां महंगाई चरम पर है। यह भी कारण है कि पाकिस्तान में विकास की गति काफी धीमी है। यही वजह है कि लोग उसके नोटों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

लोग जाना चाहते हैं कि वहां की नोटों की वैल्यू कितनी है और वहां कितने तरह के नोट होते हैं। यदि आप भी ये सब चीजें जानना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम पाकिस्तानी नोटों से जुड़ी चीजों को जानने हैं।

गांधी की कोई तस्वीर नहीं

पाकिस्तान के नोटों की सबसे खास बात ये है कि वहां के नोटों पर मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर छपी होती है।आजादी के कुछ दिनों बाद तक यहां नोट छापने की कोई व्यवस्था नहीं थी और भारत ने पाकिस्तान के नोटों के लिए काफी मदद की थी। पाकिस्तान में नोट छापने का काम बहुत बाद में शुरू हुआ, क्योंकि यहां 1948 में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान बना था। भारत की तरह यहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है।

कितने रुपये के हैं नोट?

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पाकिस्तान में फिलहाल 5000 रुपये तक के नोट मौजूद हैं। पाकिस्तान में छोटे नोटों के अलावा 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये और 5000 रुपये के भी नोट हैं।

नोट पर क्या लिखा है और उसकी कितनी वैल्यू?

भारत के नोटों की तरह पाकिस्तान के नोटों में भी सुरक्षा सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। भारत की तरह पाकिस्तान के नोटों पर भी स्टेट बैंक आदि के बारे में लिखा होता है। भाषा की बात करें तो नोट पर जानकारी अंग्रेजी और उर्दू में लिखी हुई है। अगर हम भारत और पाकिस्तान की करेंसी की तुलना करें तो पाकिस्तान बहुत पीछे है। आपको बता दें कि भारत का एक रुपया पाकिस्तान के 2.74 रुपये (17 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक) के बराबर है।

इन नोटों में कई विशेषताएं छिपी होती हैं, जिनसे असली नोट की पहचान की जा सकती है। इनमें वॉटरमार्क, सुरक्षा धागा आदि होता है। वहीं, नोट के पिछले हिस्से पर भारत की तरह पाकिस्तान के किसी ऐतिहासिक स्थान की तस्वीर है। साथ ही इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के भी हस्ताक्षर हैं।