आज से 4500 साल पहले ऐसे दिखते थे सिंधु सभ्यता के नागरिक, AI ने बनाई तस्वीरें….

डेस्क : आपने अपनी किताबों में सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) के बारे में जरूर पढ़ा होगा। यह सभ्यता 4500 वर्ष पुरानी है। इस सभ्यता को दुनिया की सबसे समृद्ध सभ्यता कहा जाता है। कहा जाता है कि इतने साल पहले भी इस सभ्यता के लोगों की जीवनशैली आधुनिक थी।

उस सभ्यता में रहने वाले लोगों को आभूषण पहनने से लेकर व्यापार करने तक सब कुछ पसंद था। उस समय भी उनकी सड़कें चौड़ी थीं और नालियाँ भी अच्छी बनी हुई थीं। इस सभ्यता के सार को आज भी समझने का प्रयास किया जा सकता है।

इस बीच एक पाकिस्तानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्टिस्ट ने 4500 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता की विभिन्न चीजों का अवलोकन करते हुए कुछ तस्वीरें बनाई हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। उन्होंने लोगों को हजारों साल की सभ्यता के दौर में झांकने का जो मौका दिया है, उसकी काफी सराहना हो रही है।

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो एआई आर्टिस्ट रहमतुल्लाह मल्लाह ने गहन अध्ययन के बाद बनाए हैं। डीडब्ल्यू को दिए इंटरव्यू में रहमतुल्लाह मल्लाह ने कहा कि इन तस्वीरों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। “हालांकि, संसाधनों की कमी के कारण छवियों में अभी भी कुछ कमियां हैं। लगभग 70 प्रतिशत जानकारी ही है, लेकिन थोड़े से प्रयास से हम सर्वोत्तम परिणाम दे सकते हैं, जिसे सुधारने पर हम काम करेंगे।”