आखिर स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता है? जानें- इसके पीछे गहरा अर्थ….

न्यूज़ डेस्क: अपने स्कूल की बसों को कई बार सड़क पर देखा होगा। स्कूल बसें ज्यादातर पीले रंग की होती हैं। स्कूल बस के संबंध में पीले रंग का गहरा अर्थ है। कई वैज्ञानिक कारणों से स्कूल बसों का रंग पीला रखा गया है। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देंगे। कई बार आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि स्कूल बस का रंग पीला ही क्यों होता है, तो आइए जानते हैं विस्तार से।

इसके पीछे है वैज्ञानिक कारण : आपको बता दें कि स्कूल बसों को पीले रंग से रंगने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण छुपा हुआ है। आपको पता होना चाहिए कि हर रंग की एक विशिष्ट तरंग दैर्ध्य और आवृत्ति होती है। उदाहरण के लिए, अन्य गहरे रंगों की तुलना में लाल रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे अधिक होती है। यही कारण है कि इसका ट्रैफिक सिग्नल पर स्टॉप लाइट के तौर पर इस्तमाल किया जाता है। इसी तरह यहां भी।

बता दें कि दुनिया भर में स्कूल बसों में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि लाल रंग का प्रयोग खतरे को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसलिए इसके बाद पीला ही एक ऐसा रंग है, जिसे स्कूल बसों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पीले रंग की एक और विशेषता यह है कि इसे कोहरे, बारिश और ओस में भी देखा जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी गाइडलाइन जारी की है : जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल बसों के लिए कई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके मुताबिक सभी स्कूलों के लिए स्कूल बसों का रंग पीला होना अनिवार्य है।