King Cobra : आखिर क्या खाता है किंग कोबरा? 99% लोगों को नहीं मालूम होगा इसका जवाब!

दुनिया भर में सांपों की अनेकों प्रजातियां पाई जाती है । अमूमन साँप पहाड़ों और जंगलों में रहना पसंद करते हैं। सांपो की कई सारी प्रजातियों में कुछ सांप जहरीले होते हैं। तो कुछ सामान्य होते हैं। लेकिन अगर सबसे विषैले सांपों की अगर बात करें तो किंग कोबरा का नाम सबसे पहले आता है।

किंग कोबरा का नाम सुन के अच्छे अच्छे लोगों का दम निकल जाता है। किंग कोबरा को सांपों का राजा कहते हैं। किंग कोबरा बहुत ही ताकतवर और शक्तिशाली सांप होता है। आज इस आर्टिकल में किंग कोबरा से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में जानेंगे। जैसे कि किंग कोबरा क्या खाता है इसकी डोज क्या है।

किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम क्या है: मनुष्य और जानवरों के वैज्ञानिक नाम भी होते हैं जिसे साइंस के नजरिए से देखा और समझा जाता है उसी प्रकार से किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम Ophiophagus Hannah है Ophiophagus अर्थात सांपों को खाने वाला।

नाम से ही पता चलता है कि किंग कोबरा सांपो का भोजन करता है। Ophiophagus एक ग्रीक शब्द है। सांपों के अलावा किंग कोबरा चूहा मेंढक, मछली जैसे जानवरों को खाकर अपनी भूख मिटाता है। कभी-कभी छोटे-मोटे जीव-जंतुओं को खाकर भी किंग कोबरा अपनी भूख मिटाता है। किंग कोबरा का पसंदीदा आहार रैट स्नेक है।

बेहद जहरीला है किंग कोबरा: किंग कोबरा सांप की प्रजाति में सबसे जहरीला सांप होता है। इसके बारे में कहा जाता है कि किंग कोबरा अगर हाथी को भी काट ले तो हाथी के बीच मौके पर मौत हो जाती है। किंग कोबरा की भारत में पूजा की जाती है। कई ऐसी आदिवासी और जनजाति समाज है। जो इसे देवता मानते हैं और नाग देवता के रूप में से पूजते हैं। किंग कोबरा भारत के अलावा चीन और एशियाई देशों में पाया जाता है। इसकी लंबाई 6 मीटर तक होती है।