पुलिस में जॉब करने का सुनहरा मौका – 26 हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए विस्तार से..

डेस्क : उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश में जल्द ही पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए 26210 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती सूचना जारी होने वाली है। साथ ही 172 फायरमैन के पदों को भी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती टेंडर प्रक्रिया खत्म हो गई है। 5 अप्रैल को भर्ती बोर्ड ने परीक्षा एजेंसियों से निविदाएं पेश करने को कहा था। 26382 कांस्टेबल सहित कुल 40 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 2023 के दिसम्बर तक पूरी की जाएगी। इन 40 हज़ार पदो मेंकांस्टेबल एवम् समकक्ष के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540 और जेल वार्डर के 1582 ओर अन्य पदों पर भर्ती हेतु अध्याचन पुलीस भर्ती एवम् प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है।

जल्दी रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के अपर सचिव मुख्य ग्रह अवनीश कुमार अवस्थी ने 12 जून को बताया कि पुलिस विभाग में अभी 40,000 और पदों के चयन प्रक्रिया चल रही है। अगर पदों के संभावित पात्रता मापदंड की बात करें तो तो कैंडिडेट्स का 10- 12 पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगरी की आयु सीमा में सरकारी मापदंडों के मुताबिक़ छूट दी जाएगी। इस बार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड कांस्टेबल रिक्रूमेंट में 18 साल से 22 साल के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है।