Railway Jobs : रेलवे में 2.4 लाख पदों पर होगी भर्ती, जानें- योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया..

Railway Jobs : क्या आप जानते हैं रेलवे जल्दी ही 2.4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसमें सहायक सुरक्षा कर्मचारी, सहायक स्टेशन मास्टर (ASM) , गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (NTPC) और टिकिट कलेक्टर (TC) के पद शामिल होंगे। 

ANI के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में कहा कि रेलवे के सभी जोन में ग्रुप सी पोस्ट में 2,48,895 पद खाली हैं, जबकि ग्रुप ए और बी में 2070 पद खाली हैं। वहीं यदि ग्रूप सी की बात की जाए तो 1,28,349 उम्मीदवारों को ग्रुप ‘सी’ पदों (लेवल-1 को छोड़कर) के  पैनल में शामिल किया है। 

गौरतलब हो कि भारतीय रेलवे पर समूह ‘ए’ सेवाओं में सीधी भर्ती मुख्य रूप से यूपीएससी द्वारा की जाती है, तो इसीलिए  अब यूपीएससी और डीओपीटी पर मांग रखी गई है. वहीं जानकारी के अनुसार लेवल-1 पदों के लिए कुल 1,47,280 उम्मीदवारों को लिस्टिड किया गया है। 

कैसे होती है Group A, B, C और D की भर्ती?

Group A-  GROUP A भर्ती UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा, इंजीनयरिंग सेवा परीक्षा और संयुक्त चिकित्सा परीक्षा द्वारा की जाती है। 

Group B-  GROUP B में प्रतिनियुक्ति यानि प्रमोशन के जरिए ग्रुप सी के कर्मचारियों को सीधे पद दिए जाते हैं। 

Group C- इस ग्रुप में पदों में आमतौर पर स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, क्लर्क, वाणिज्यिक अपरेंटिस, सुरक्षा कर्मचारी, ट्रैफिक अपरेंटिस, इंजीनियरिंग पद (इलेक्ट्रिकसिग्नल और दूरसंचार, सिविल, मैकेनिकल) आदि हैं। 

Group D: इस ग्रुप के पदों में ट्रैक-मैन, हेल्पर, असिस्टेंट पॉइंट्स मैन, गनमैन, चपरासी सफाईवाला/सफाईवाली, और रेलवे विभाग के विभिन्न सेल और बोर्ड में पद शामिल होते  हैं।