गर्व! बिहार के 22 वर्षीय आशीष ISRO में बने वैज्ञानिक, जश्न में डूबा पूरा गांव….

न्यूज डेस्क: बिहार हमेशा से अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दुनिया को देता रहा है। इस बार फिर बिहार के एक लाल ने परचम लहरा दिया है। बिहार के 22 साला के लड़के का चयन इसरो के वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। इस होनहार लड़के का नाम आशीष भूषण सिंह (Ashish Bhushan Singh) हैं। इसने अपने मेहनत और लगन से परिवार सहित पूरे बिहार को गौरांवित किया है। महज 22 साला की उम्र में इतनी बड़ी कामयाबी हांसिल कर बिहार का नाम एक फिर विश्व पटल पर गर्व से लिया जा रहा है।

आशीष बक्सर के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम भारत भूषण सिंह हैं, जो कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। आशीष के पिता बताते हैं कि यह शुरू से ही पढ़ने में अच्छा रहा है। आशीष का सिलेक्शन ISRO के अंतरिक्ष वैज्ञानिक के ग्रुप ए में हुआ है। आशीष के इच्छा अनुसार उनके माता पिता अपने बेटे को इसरो कार्यालय तिरुवनंतपुरम तक छोड़ने गए। ब्रह्मपुर गांव पहली बार अपने गांव से वैज्ञानिक को पा कर काफी खुश है। गांव वासियों में जश्न का माहोल है।

आशीष भूषण सिंह की कुछ समय अपने गांव में ही रहे। इसके बाद इनकी स्कूलिंग पटना से हुई है। इसके बाद भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम में दाखिला लिया। वहां से उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में बीटेक की पढ़ाई पूरी की और साल 2022 में GATE परीक्षा में भी भाग लेकर सफलता हासिल की। GATE परीक्षा में सफलता के बाद इसरो में जाने का रास्ता साफ हो गया। आज आशीष भूषण सिंह वैज्ञानिक बन गए।