बेगूसराय में बदमाशों की गोलीबारी में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया NH 31 जाम

न्यूज डेस्क : इस वक्त की एक बड़ी खबर बेगूसराय शहर से आ रही है। जहां शाम ढलते ही अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं दूसरे की हालात गम्भीर है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के समीप की है। बता दें कि ज्ञान भारती स्कूल NH 31 के बगल में ही स्थित है।

जहां गोलीबारी में घायल एक युवक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम करने की कोशिश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में मृतक युवक की पहचान पिपरा के रहने वाले राजा कुमार के रूप में हुई है। वही दूसरा घायल युवक हर्खक का रहने वाला है।