1 फरवरी बदल जाएगा LPG Cylinder से जुड़ा नियम- जानें- कैसे पड़ेगा आपके जेब पर सीधा असर..

डेस्क : देश का आम बजट अगले महीने 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह दिन देश में रहने वाले हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इस बार 1 फरवरी को कई बदलाव हो सकते हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी, जिससे कई सेक्टर को फायदा हो सकता है। यह बजट बेहद खास होने वाला है। दरअसल, लोकसभा से ठीक पहले पेश होने वाला यह बजट आम नागरिकों को कई सौगातें दे सकता है। आइए जानते हैं इन सेक्टरों में हो रहे बदलावों के बारे में।

LPG की कीमतें घटेगी या बढ़ेगी !

LPG Cylinder की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को जारी की जाती हैं। देखना यह होगा कि सरकार 1 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाती है या नहीं, हालांकि यह बजट देश के कई सेक्टरों के लिए संजीवनी साबित होगा।

इसलिए, सरकार इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती जरूर कर सकती है। हालाँकि, ये केवल संभावनाएँ हैं। वास्तविक जानकारी 1 फरवरी के बाद ही मिलेगी। कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए थे, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव को देखते हुए उम्मीद है कि सरकार एलपीजी की कीमतें नहीं बढ़ाएगी।

1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा

जानकारी के मुताबिक इस बार 2024 का आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट में कई सेक्टर्स को लेकर अच्छे ऐलान की उम्मीद है। सरकार ने खास तौर पर कृषि और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए बड़ा बजट तैयार किया है।

इसके अलावा कई अन्य सेक्टर को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। बहरहाल, वित्त मंत्री के पिटारे से क्या निकलेगा? ये तो उस वक्त ही पता चलेगा। अभी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि बजट में नौकरीपेशा लोगों को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि बजट को लेकर पूरा कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।